खूंटी। स्थानीय क्लब परिसर में शुक्रवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में संगठन के सशक्तीकरण के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की बारीकियों को समझाया और पार्टी संगठन को मजबूत करने के गुर बताए। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़ें। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कालीचरण मुंडा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए मैं 24 घंटे संगठन के साथ खड़ा हूं।, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का सतत प्रयत्न किया जा रहा है और निश्चित रूप से आनेवाले दिनों में कांग्रेस का परचम खूंटी जिले में लहराएगा।
बैठक में प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, प्रदेश प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, रविकांत मिश्रा, विल्सन तोपनो, पुनीत हेमरोम, उपाध्यक्ष पांड्या मुंडा, सुशील सांगा, तैयब अंसारी, नरेश तिर्की, विजय स्वासी के अलावा सभी प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सांगा, मीनाक्षी, सुनीता गोप, परवेज आलम आदि उपस्थित थे।