आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। शुक्रवार को सीबीएससीइ 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सेवेन स्टार्स एकेडमी हेहल रांची के बच्चों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। यह विद्यालय का प्रथम बैच था, जिसमें बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किये। विद्यालय के हर्ष कुमार ने 84.4 प्रतिशत, तुलिका रानी ने 72.2 प्रतिशत जय प्रकाश उरांव ने 62 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक बी बैक, प्राचार्य डॉ बब्बन कुमार, उप प्राचार्य ऋतु प्रिया, इंचार्ज प्रफुल्ल कुमार बिड और सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनायें दी हैं।