Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड में हेमंत सरकार ओबीसी वर्ग के हितों से कर रही खिलवाड़ : कर्मवीर सिंह
    रांची

    झारखंड में हेमंत सरकार ओबीसी वर्ग के हितों से कर रही खिलवाड़ : कर्मवीर सिंह

    adminBy adminMay 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा 24 मई से तीन जून तक राज्य में करेगी चरणबद्ध आंदोलन

    रांची। भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि ओबीसी समाज के विभिन्न मुद्दों को भाजपा ओबीसी मोर्चा जोरदार तरीके से उठाए। केंद की मोदी सरकार की ओर से ओबीसी समाज के विकास के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार लगातार ओबीसी वर्ग के हितों से खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में अब उसके खिलाफ दस दिवसीय आंदोलन राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से हो। कर्मवीर सिंह रविवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे।
    ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रांची महानगर में निवास करने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण और झारखंड प्रदेश के उन सात जिलों के मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए, जहां ओबीसी आरक्षण शून्य कर दिया गया है।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीति के कारण नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट सर्वे नहीं हो रहा है। मनरेगा मजदूरों का भुगतान लंबित है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। साथ ही सात जिलों में ओबीसी आरक्षण शून्य कर दिया गया है। इसे देखते अब ओबीसी मोर्चा प्रदेश में 24 मई से तीन जून तक 10 दिनों का चरणबद्ध आंदोलन करेगा। पहले चरण में 24 मई को जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज में :, 25 को दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, खूंटी लोहरदगा और लातेहार में :, 26 को सरायकेला, देवघर और जामताड़ा में 27 को गोड्डा और पाकुड़ में आंदोलन होगा।

    दूसरा चरण 29 मई को शुरू होगा। इस दिन हजारीबाग, पलामू और रांची महानगर, 30 को गिरिडीह और रांची ग्रामीण, 31 को बोकारो, गढ़वा और रामगढ़, एक जून को धनबाद महानगर और कोडरमा, दो जून को धनबाद ग्रामीण और तीन जून को चतरा में आंदोलन होगा। निर्धारित डेट में अलग अलग जिले में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन का आंदोलन किया जाएगा। साथ ही समस्याओं को जिलों के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाषा की पकड़ जितनी मजबूत होगी, उतना ही मजबूत समाज और राज्य होगा : हेमंत सोरेन
    Next Article एफएसडीसी की बैठक सोमवार को, अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी सीतारमण
    admin

      Related Posts

      राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी

      November 15, 2025

      कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई

      November 15, 2025

      मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version