Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन के विकास कार्य से घबराकर केन्द्र ने भेजवाया जेल: कल्पना सोरेन
    झारखंड

    हेमंत सोरेन के विकास कार्य से घबराकर केन्द्र ने भेजवाया जेल: कल्पना सोरेन

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू पहुंची और इंडी गठबंधन से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के हरिनामाड़ में चुनावी सभा हुई।

    मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर केंद्र सरकार इतनी घबरा गई थी कि एक साजिश के तहत उन्हें चुनाव से पहले जेल भिजवा दिया। केंद्र सरकार को इस बात की डर थी कि कही हेमंत सोरेन बाहर रहकर पूरे झारखंड से उनका सुपड़ा ना साफ कर दें। उनके जेल में रहते हुए भी झारखंड की जनता केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी और इंडी गठबंधन प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देगी।

    कल्पना ने कहा कि यहां उपस्थित जनमानस को अपना भविष्य बनाने के लिए उनके पास आसानी से उपलब्ध उम्मीदवार का चयन करना है। ममता इस पर खरा उतरती हैं। लोग उन्हें समर्थन दें। केंद्र सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया। 15 लाख खाते में भेजने की बात कही, लेकिन 10 साल केवल बेवकूफ बनाया। अब वक्त आ गया है कि जनमानस अपनी ताकत दिखाएं और ऐसे धोखेबाज पार्टी और उम्मीदवार को सत्ता से बेदखल करें। 13 मई को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए आप एमपी बना सकते हैं। यह चुनाव एक प्रतिस्पर्धा है और उसका जननायक आप जनता होते हैं।

    कल्पना ने यह भी कहा कि सबको हरा राशन कार्ड मिला था, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे काट दिया, लेकिन झारखंड का बेटा हेमंत सोरेन ने हरा राशन कार्ड पुनः दिलवाया। इस कार्ड से लोगों को खाद्यान्न मिल रहा है। केंद्र सरकार की आवास योजना में भी झारखंड के साथ धोखा हुआ। ऐसे में अबुआ आवास योजना लेकर हमारी सरकार आई। इस योजना से तीन कमरों का पक्का मकान बन रहा है। कल्पना ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे पिता की तरह है, लेकिन झारखंड में भाजपा समर्थित सरकार नहीं रहने के कारण सौतेला व्यवहार किया गया।

    राजद उम्मीदवार ममता भुइयां ने कहा कि देश की स्थिति भारतीय जनता पार्टी के काल में दयनीय हो गई है। पलामू का मुख्य मुद्दा गरीबी एवं सिंचाई है। यह क्षेत्र इसमें पिछड़ा है। उन्होंने सांसद वीडी राम पर तंज करते हुए कहा कि सांसद पलामू का विकास क्या करेंगे वह मुश्किल से तो दिखाई देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो-कांग्रेस ने झारखंड में लूट मचा रखी है: बाबूलाल मरांडी
    Next Article भाजपा प्रत्याशी ने चैनपुर के गांव गांव में किया दौरा-जीतने वाली मोदी सरकार के पक्ष में करें मतदान: वीडी राम
    admin

      Related Posts

      जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

      April 23, 2026

      सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

      April 23, 2026

      रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

      April 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version