Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद चौतरफा लिवाली से उछले सेंसेक्स और निफ्टी
    बिजनेस

    शेयर बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद चौतरफा लिवाली से उछले सेंसेक्स और निफ्टी

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बना लेकिन पहले 1 घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी। आखिरकार पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत और निफ्टी 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

    आज दिन भर के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस, रियल्टी, पावर और मेटल सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी होती रही। इसी तरह कंज्यूमर गुड्स और ऑटोमोबाइल इंडेक्स में भी तेजी बनी रही। दूसरी ओर फार्मास्यूटिकल और एफएमसीजी इंडेक्स बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.79 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार में आए उछाल के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 402.01 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 397.41 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 4.60 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,923 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,698 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,111 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 114 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,271 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,736 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 535 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 8 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 79.41 अंक की गिरावट के साथ 72,696.72 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही पहले तेज खरीदारी हुई और उसके थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का जोरदार दबाव बन गया, जिसके कारण यह सूचकांक 92.14 अंक की कमजोरी के साथ 72,683.99 अंक के स्तर पर पहुंच गया। पहले 1 घंटे के कारोबार के बाद ही बाजार में लगातार खरीदारी होने लगी, जिसके कारण यह सूचकांक 510.13 अंक उछल कर 73,286.26 अंक तक पहुंच गया। दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 328.48 अंक की मजबूती के साथ 73,104.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 8.85 अंक की बढ़त के साथ 22,112.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण यह सूचकांक 22.80 अंक टूट कर 22,081.25 अंक तक पहुंच गया लेकिन इसके बाद बाजार पर तेजड़ियों ने अपना कब्जा कर लिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक दोपहर 2:30 बजे के करीब 166 अंक की तेजी के साथ 22,270.05 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद हुई मुनाफावसूली के कारण यह सूचकांक ऊपरी स्तर से 50 अंक से अधिक फिसल कर 113.80 अंक की मजबूती के साथ 22,217.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइज 5.49 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.92 प्रतिशत, हीरो मोटोकार्प 3.23 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 2.60 प्रतिशत और जेएसडब्ल्यू स्टील 2.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, सिप्ला 4.05 प्रतिशत, टीसीएस 1.18 प्रतिशत, नेस्ले 1.15 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.05 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीदरलैंड में मेडेन इंडिया पवेलियन ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का प्रदर्शन किया
    Next Article एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स को 1500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
    admin

      Related Posts

      सोना और चांदी की घटी कीमत

      August 13, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      August 13, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version