Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अल्पसंख्यक समुदाय का पूरा समर्थन मिल रहा है अर्जुन मुंडा को : कमाल खान
    झारखंड

    अल्पसंख्यक समुदाय का पूरा समर्थन मिल रहा है अर्जुन मुंडा को : कमाल खान

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सभी समुदायों के विकास के लिए काम कर रही है, वाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो अथवा कोई अन्य समुदाय का हो, भाजपा की सरकार सबको साथ और सबका विश्वसस लेकर काम कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमानों में इसका काफी प्रभाव है और इस बार केंद्र में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। कामल खान शनिवार को राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के खूंटी जिलाध्यक्ष मो शफीक खान और मंडल अध्यक्ष कलीम खान के साथ तोरपा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

    कमाल खान और रामचंद्र केसरी ने दावा किया कि खूंटी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा फिर विजयी होंगे और उनका केंद्र में मंत्री बनना तय है। कमाल खान ने कहा कि एक समय था, जब भाजपा के नाम पर मुसलमानो और ईसाइयों का डराया जाता था, लेकिन अब सभी कोई सच्चाई को समझ गये और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी भाजपा के साथ जुड़ रह हैं। उन्होंने कहा कि रांची में मुसलमानों के लिए हज हाउस बनाया जा रहा था, लेकिन वह भी महागठबंधन के नेताओं की भेंट चढ़ गया था। राज्य मं जब रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो जर्जर हज हाउस को तोड़ कर फिर से विशाल और मजबूत हज हाउस का निर्माण कराया गया। यह देन भाजपा सरकार की ही है।

    उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से खूंटी संसदीय क्षेत्र का खासकर अल्पसंख्य बहुल गांवों का दौरा कर रहे हैं और उन्होंने देखा कि मुस्लिम समुदाय का पूरा वोट इस बार भाजपा को मिलेगा। कलाम खान ने कहा कि जब अर्जुन मुडा राज्य के कल्याण मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने अल्पसंख्यकों के किकास के लिए काफी काम किया। कलाम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुसलमानो के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर होना चाहिए।

    खान ने कहा कि मुसलमानों को दीनी शिक्षा के साथ ही विज्ञान की भी शिाक्ष लेनी होगी, तभी उनका विकास होगा। कमाल खान ने कहा कि नरेंद्र मेदी की सरकार ने पूरे देश का दंगा मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में काम करनेवाली सरकार नहीं कमाने वाल और अपनी तिजोरी भरने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि इस बार खूंटी से अर्जुन मुंडा भारी मतों से विजयी होंगे, इतना तय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहीं होने दूंगी युवाओं का भविष्य बर्बाद, अग्निपथ योजना को कराऊंगी निरस्त: यशस्विनी
    Next Article रैयतों ने एनएचएआई संवेदक के चार कर्मियों को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version