Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»थम गया चुनावी शोर, वोटिंग कल, संताल के 52 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में होगी कैद
    Jharkhand Top News

    थम गया चुनावी शोर, वोटिंग कल, संताल के 52 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में होगी कैद

    adminBy adminMay 31, 2024Updated:May 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आम चुनावों की घोषणा के साथ ही 16 मार्च से देश भर में शुरू हुआ चुनावी शोर 30 मई की शाम पांच बजे से थम गया। इसके साथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार भी समाप्त हो गया। इसके लिए 1 जून को मतदान होना है। इस दौरान संताल की तीन सीट समेत देशभर की 57 सीटों के लिए मतदान होगा। अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। इसके अलावा झारखंड के तीन लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जायेंगे। संताल की तीन सीटों के लिए गुरुवार को अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा, झामुमो और कांग्रेस पार्टी के बीच जोर-आजमाइश है। दुमका और गोड्डा के 19-19 और राजमहल के 14 उम्मीदवारों यानी 52 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद हो जायेगी। वोटिंग सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगी।

    प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल
    गोड्डा से भाजपा के डॉ निशिकांत दुबे, कांग्रेस से प्रदीप यादव, बसपा से बजरंगी महथा सहित 16 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। दुमका से भाजपा की सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन और राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो के विजय हांसदा, भाजपा के ताला मरांडी और निर्दलीय में झामुमो के बागी प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम मैदान में हैं।

    राजमहल में महिला मतदाता निर्णायक
    राजमहल ऐसा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है, जहां पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं। यहां कुल 17,04,671 मतदाताओं में पुरुष मतदाता 8,51,165 और महिला मतदाता 8,53,496 हैं।

    गोड्डा-दुमका में 36.19 लाख वोटर
    गोड्डा और दुमका संसदीय क्षेत्र की बात करें, तो यहां वोटरों की संख्या 36,19,215 है। वहीं दुमका में मतदाताओं की संख्या 15,91,061 है, जिनमें पुरुष 7,99,045 और महिला मतदाता 7,92,010 है। इसी तरह गोड्डा में कुल मतदाता 20,28,154 है। इनमें पुरुष 10,50,328 और महिला मतदाताओं की संख्या 9,77,809 है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा में अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत
    Next Article कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    admin

      Related Posts

      कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल

      June 4, 2026

      म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे

      June 4, 2026

      बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख, हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
      • म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे
      • बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version