Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»गर्मी सातवें आसमान पर, तापमान पहुंचा 38 के पार,नगर निगम ने की पियाउ की व्यवस्था
    बिहार

    गर्मी सातवें आसमान पर, तापमान पहुंचा 38 के पार,नगर निगम ने की पियाउ की व्यवस्था

    adminBy adminMay 17, 2024Updated:May 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सहरसा। पिछले 10 से 15 दिनों तक गर्मी से थोडी राहत के बाद एकबार फिर से मौसम का मिजाज काफी गर्म हो चला है। सुबह होते ही गर्मी के तेज होने से लोगों का घरों से निकलना कठिन हो रहा है।वहीं गर्मी की छुट्टी के बाद एक बार फिर से सभी तरह के सरकारी विद्यालयों को खोल दिया गया है, जिससे इस भीषण गर्मी में विद्यालय जाने को मजबूर हैं। हालांकि विद्यालय को सुबह में संचालित करने का निर्देश दिया गया है लेकिन विद्यालय में छुट्टी बीच दोपहर में होगी। जिससे बच्चों की परेशानी कम नहीं होगी। जबकि रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले गरीब भी इस तेज गर्मी खासे परेशान हैं।

    मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग गर्मी से भयभीत हो रहे हैं।घरों से निकलने वाले लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं।लोग किसी ना किसी छांव के आस में पेडों के नीचे समय गंवा रहे हैं।घरों में भी पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में असफल हो रही है।इसपर बिजली की आंख मिचौनी जारी है। मौसम पूर्वानुमान में अगले पांच दिन तक तापमान में बढोतरी के आसार हैं। पिछले दिनों पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन वर्षा एवं तेज हवा से लोगों को गर्मी से बडी राहत मिली थी। वहीं उमस भरी गर्मी से बुखार, गले में दर्द, खुजली, सिर दर्द व बेचैनी के मरीज बढ़ रहे हैं। तेज धूप के कारण जिले में उमस भरी गर्मी बढ़ गयी है।ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली आने जाने से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है।बढती गर्मी को देखते मौसम विभाग ने सावधानी बरते की लोगों से अपील की है।वही नगर निगम के द्वारा शहर के शंकर चौक, महावीर चौक, समाहरणालय सहित कई अन्य जगह पर लोगों की प्यास बुझाने के लिए पानी टंकी के साथ पियाउ बनाया गया है।जिसके कारण राहगीर लोगों को काफी सहूलियत हो रही है लेकिन तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने से ह्यूमिडिटी काफी बढ़ गई है जो लोगों को बेचैन कर रहा है।

    जानकारी देते अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ह्यूमिडिटी के बढ़ने से गर्मी लोगों को ज्यादा सता रहा है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 38 डिग्री सेल्सियस गर्मी रेकार्ड की गयी है। अगले तीन दिनों में गर्मी बढने की संभावना है जो 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकती है। उन्होंने बताया कि कोसी क्षेत्र में 13 से लेकर 15 जून तक मॉनसून का आगमन होने की संभावना बनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका चाबहार बंदरगाह के महत्व को समझता है : विदेश मंत्रालय
    Next Article मोदी राज में सुरक्षित है सनातन और आरक्षण: एनडीए प्रत्याशी संजय
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version