Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखना चाहता हूं: मोहम्मद राहील मौसीन
    स्पोर्ट्स

    अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखना चाहता हूं: मोहम्मद राहील मौसीन

    adminBy adminMay 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। बेंगलुरु के रहने वाले मोहम्मद राहील मौसीन एक ऐसे परिवार से हैं जिनके खून में हॉकी है। उनके दादा, मोहम्मद अमीरुद्दीन और उनके पिता, मोहम्मद नसीरुद्दीन ने घरेलू सर्किट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि उनके भाई, मोहम्मद नईमुद्दीन ने भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाई। एंटवर्प और लंदन में मिनी-टूर्नामेंट के लिए 24 सदस्यीय टीम में जगह बनाने के बाद राहील अब एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में खेलने के लिए तैयार हैं।

    आगामी एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 के महत्व पर राहील ने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “मुझे लगता है कि मुख्य ध्यान ओलंपिक की तैयारी पर है। मेरा मानना है कि एफआईएच प्रो लीग मैच एक टीम के रूप में हमारी मदद करेगा। मैं कई बार टीम से अंदर-बाहर होता रहा हूं, इसलिए पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए टीम में जगह पक्की करने का यह सही मौका होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं इन मैचों के दौरान क्या भूमिका निभाता हूँ; मैं अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने का लक्ष्य रखूंगा।”

    राहील ने एफआईएच प्रो लीग 2022/23 में न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ खेलते हुए पदार्पण किया। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 2022 और 2024 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था।

    उन्होंने कहा, “मैं बेल्जियम, जर्मनी और अन्य टीमों का सामना करने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरे लिए एक नई चुनौती है। हालांकि मैंने उन्हें खेलते हुए देखा है, उनके खिलाफ मैदान पर उतरना एक पूरी तरह से अलग अनुभव है। इन नए विरोधियों के खिलाफ मैं अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं। वर्तमान में, कई यूरोपीय टीमें समान रणनीतियों को अपनाती हैं, और मेरा मानना है कि मेरी चकमा देने की क्षमता अमूल्य साबित होगी, खासकर जब वे एरियल रुट को बंद करने का प्रयास करते हैं।”

    पेरिस 2024 ओलंपिक नजदीक आने के साथ, भारतीय पुरुष हॉकी टीम अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ आगामी मैचों में फिनिशिंग टच देना चाहेगी। ये खेल खिलाड़ियों के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए टीम में जगह पक्की करने की होड़ में अपनी छाप छोड़ने के आखिरी अवसरों में से एक होंगे।

    टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा को लेकर राहील ने कहा, “टीम में प्रतिस्पर्धा वास्तव में स्वस्थ है क्योंकि हम एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी सुधार के लिए प्रयास करता है, टीम के समग्र विकास में योगदान देता है। यह सामूहिक प्रयास होगा। निस्संदेह ओलंपिक के लिए हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुंडेसलीगा: लेवरकुसेन ने बोचुम को 5-0 से हराया, बायर्न ने वोल्फ्सबर्ग को दी शिकस्त
    Next Article शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान
    admin

      Related Posts

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

      June 10, 2025

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version