Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मैं जनसेवा के लिए ही पैदा हुआ : मोदी
    देश

    मैं जनसेवा के लिए ही पैदा हुआ : मोदी

    adminBy adminMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह जनता की सेवा करने के लिए पैदा हुए हैं और उनका सपना केवल जनता के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे डर के कारण रायबरेली भाग गए।

    रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वे मौज करने के लिए पैदा नहीं हुए और न ही खुद के लिए जीना चाहते हैं। वे केवल जनता की सेवा का संकल्प लेकर140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकले हैं। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। यह सब वे अपने लिए नहीं, बल्कि अपनों के लिए कर रहे हैं।

    मोदी ने कहा कि मैंने कल टीवी पर देखा कि तृणमूल के एक विधायक कह रहे थे कि हिंदुओं को दो घंटे में भागीरथी में बहा देंगे। ये कौन-सी भाषा है? बंगाल में तृणमूल की सरकार ने यहां हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। ये कैसे लोग हैं कि जय श्रीराम के उद्घोष से भी इन्हें आपत्ति है। इनको राममंदिर के निर्माण से आपत्ति है, रामनवमी की शोभायात्रा से आपत्ति है।

    मोदी ने कहा कि मैं तृणमूल सरकार से पूछना चाहता हूं कि यहां संदेशखाली में हमारी दलित बहनों के साथ इतना बड़ा अपराध हुआ, पूरा देश कार्रवाई की मांग करता रहा लेकिन तृणमूल गुनहगार को बचाती रही। क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि उस गुनाहगार का नाम शाहजहां शेख था। इन वोट के भूखे लोगों की पहले दो चरणों में लुटिया डूब चुकी है। अब ये खुलेआम नया खेल लेकर आए हैं। अब ये कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। जिहाद क्या होता है ये हमारे देश के लोग भली-भांति जानते हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारे देश में दशकों से वोट जिहाद का खेल पर्दे के पीछे चुपचाप चलता था। पहली बार वो इतने हताश और निराश हो चुके हैं कि अब वोट जिहाद की सार्वजनिक घोषणा कर रहे हैं। इसीलिए, वोट जिहाद की इस अपील पर कांग्रेस का शाही परिवार, तृणमूल और लेफ्ट का परिवार चुप है। यानी इंडी अलायंस के सारे चट्टे-बट्टे वोट जिहाद से सहमत हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी कहीं से भी चुनाव लड़ें हर जगह उनकी हार तय है : सम्राट चौधरी
    Next Article प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर कानपुर में दो दिन तक ड्रोन पर प्रतिबंध
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version