Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार आते हैं तो इस देश में कभी चुनाव नहीं होगा:पप्पू यादव
    झारखंड

    अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार आते हैं तो इस देश में कभी चुनाव नहीं होगा:पप्पू यादव

    adminBy adminMay 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। बिहार कांग्रेस के नेता पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की एक शार्गिद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने कहा कि 300 के करीब इंडिया गठबंधन को आएंगे। एनडीए गठबंधन 200 के नीचे रहेगा। उन्होंने इतना ही नहीं कहा कि अगर तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो पूरे देश में मणिपुर जैसी घटना घटेगी। कोई भी स्टेट नहीं बचेगा। न केवल उन्हें बल्कि पूरे इंडिया गठबंधन को यह अंदेशा है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार आते हैं तो इस देश में कभी चुनाव नहीं होगा। लोकतंत्र की बात छोड़ दें, रूस और चाइना की तर्ज पर ये चुनाव को कानून और संविधान संशोधन करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समाप्त कर देगी। नरेंद्र मोदी और आरएसएस की पूरी मंशा इस देश में चुनावी प्रक्रिया को खत्म करने की है। एक बादशाहत काम करना, अंतिम जीवन तक राष्ट्राध्यक्ष बने रहने की इनकी पूरी मंशा हैं, इसलिए ये 400 पार सीट मांग रहे हैं। 400 पार केवल संविधान बदलने के लिए नहीं बल्कि चुनावी प्रक्रिया को ही खत्म करने के लिए मांग रहे हैं। उक्त बातें पप्पू यादव ने गुरुवार को दुमका में झामुमो के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे वहीं आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय मौजूद थे। यादव ने कहा कि दुनिया के इतिहास में सबसे झूठ बोलने वाले, आरोप प्रत्यारोप, हमारे भारतीय संस्कृति में ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया, जितना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। आज उन्होंने कहा कि हमारा मुंह न खुलावाएं नहीं तो सात पुश्त नंगा कर देंगे। आज उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब के नाम से एक चिट्ठी लिखी, कहा कि हमने अपने जीवन में इतनी घटिया, इतना ओछा शब्द नहीं सुना, किसी प्रधानमंत्री को इतने निचले स्तर तक गिरकर बोलते नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मनोहन सिंह 90 के पार हो गये हैं। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश में आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा। झारखंड में भी अंतिम चरण के तहत तीन सीटों पर मतदान होगा। औपचारिक प्रचार अभियान समाप्ति के बाद एक नया प्रचार अभियान की शुरूआत भी होगी। जिस प्रकार अब पूरे देश और विश्व के लोगों को मालूम चला कि 1942 में एक फिल्म आने के बाद पूरे विश्व ने महात्मा गांधी को जाना और इसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री को जाता है। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि मार्टिन लूथर द्वितीय के बारे में। प्रधानमंत्री जी के कहने के बाद पूरी दुनिया ने आश्चर्य प्रकट किया। दुनिया ने भारत के विद्व्ता की चर्चा होती थी। विचित्र तौर पर भाजपा ने इस चुनाव को लड़ा। जिन प्रत्याशियों को लड़ाया, जिनसे यह पता चला कि देश 2014 में आजाद हुआ। उसी 1982 में दुनिया को पता चला कि महात्मा गांधी नाम का कोई व्यक्ति इस देश में कभी पैदा हुआ, जो साऊथ आफ्रिका गया, लंदन में भी रहा, इसके बाद हिंदुस्तान आया। चंपारण से उन्होंने एक शांति और अहिंसा की धारा चलायी। इसका उल्लेख मार्टिन लूथर ने किया। नेल्सन मंडेला ने उनकी 100 वीं जयंती पर दक्षिण अफ्रीका में इसका उल्लेख किया।

    प्रधानमंत्री के एकांतवास पर झामुमो ने ली चुटकी
    भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी विवेकानंद एकांतवास में चले जाएंगे। 45 घंटे का होगा। चूंकि वे बायोलॉजिकल नहीं हैं, इसलिए अंदेशा है कि उस एकांतवास में विलुप्त न हो जाएं, क्योंकि ईश्वर ने उन्हें जितना काम सौंपा था, उन्होंने सभी काम अब तक पूरे कर लिए। हमलोगों ने इंडियन नेवी से कहा है कि पता लगाइए, कहीं आसपास पनडुब्बी तो नहीं है। क्योंकि फिर जिस प्रकार किसी चीज का अवतरण होता है तो निस्तारण भी होता है। यह 45 घंटा बहुत विचलित करने वाला होगा। पिछली बार एकांतवास में गए थे तो एक आंख से देख रहे थे कि कैमरा चल रहा है या नहीं। इस बार क्या कैमरा उनके साथ रहेगा। एकांतवास में क्या और कोई रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअतिक्रमण के चलते वेंडर मार्केट की 70 खाली दुकानों पर ताला
    Next Article कल इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version