Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, भोपाल में रोक कर ली गई तलाशी, अफवाह फैलाने वाला हिरासत में
    राज्य

    ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, भोपाल में रोक कर ली गई तलाशी, अफवाह फैलाने वाला हिरासत में

    adminBy adminMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश की राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह पुणे से जम्मू तवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जीआरपी ने रानी कमलावति स्टेशन पर ट्रेन को रोका और सतर्कता के साथ पूरी ट्रेन की चेकिंग की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नही मिला। जीआरपी ने ट्रेन में बम होने की बात कहने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया है।

    झेलम एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 8.31 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचती है। रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की एस 9 बोगी में सवार पुणे के एक यात्री ने टीसी को ट्रेन में बम होने की जानकारी दी। बम की जानकारी मिलते ही टीसी ने तुरंत कंट्रोल रुम को सूचित किया। इसके बाद ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन पर रोका गया। यात्री सहित सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और हबीबगंज पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पूरी ट्रेन की सघन जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को भोपाल से आगे के लिए रवाना किया गया।

    हबीबगंज थाना प्रभारी सुधीर अरजारिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि इटारसी से आने वाली झेलम एक्सप्रेस में कोई संदिग्ध वस्तु है। यह सूचना टीसी को एक यात्री ने दी थी। स्टेशन पर पूरी ट्रेन की चेकिंग की गई है, लेकिन ट्रेन से कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को भोपाल से रवाना करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने बम होने की सूचना दी थी, उसे हिरासत में लेकर थाने लाए हैं उससे पूछताछ कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर कानपुर में दो दिन तक ड्रोन पर प्रतिबंध
    Next Article हजारीबाग में मनीष जयसवाल और जेपी पटेल के बीच क्या है फर्क
    admin

      Related Posts

      यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना

      August 3, 2025

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित
      • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version