Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»स्वाति मालीवाल की घटना पर केजरीवाल की चुप्पी बरकरार, नई स्क्रिप्ट पर काम शुरू -वीरेन्द्र सचदेवा
    देश

    स्वाति मालीवाल की घटना पर केजरीवाल की चुप्पी बरकरार, नई स्क्रिप्ट पर काम शुरू -वीरेन्द्र सचदेवा

    adminBy adminMay 20, 2024Updated:May 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधते हुए कहा कि अब लोगों की सहानुभूति पाने के लिए उन्होंने नई स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने संजय सिंह के बयान को एक फिल्मी स्क्रिप्ट बताया और कहा कि अब 25 मई तक अरविंद केजरीवाल अपने नेताओं से अलग-अलग स्क्रिप्ट लिखवाएंगे ताकि जनता की सहानुभूति मिल सके।

    उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की योजना बना रही है।

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल की घटना पर एक शब्द नहीं बोलने वाले केजरीवाल ने अपने इशारे पर अब नई – नई स्क्रिप्ट लिखवाना शुरु कर दिया है जिसका पहला एपिसोड आज देखा गया है।

    उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल 2014 और 25 अगस्त 2016 यह दो तारीख है जब अरविंद केजरीवाल ने अपने पर थप्पड़ चलवाया था, जिस खेल को दिल्ली की जनता समझ चुकी है इसलिए अब नई नौटंकी शुरू करी है क्योंकि थप्पड़ चलवाने का हथकंडा अब पुराना हो चुका है।

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी ने तय कर लिया है कि किस दिन क्या करवाना है। प्रशासन और चुनाव आयोग से मेरी अपील है कि अगर आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल के साथ कुछ होता है तो उसके इकलौते जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल स्वयं ही होंगे।

    उन्होंने दिल्ली पुलिस से गुजारिश कि केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी जाए। यह जनता के सवालों से बचने और उनकी सहानुभूति बटोरने के लिए अलग-अलग तरह की नौटंकी करेंगे। झूठी बात को प्रचारित करना ही इनका काम है।

    सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल का चेहरा कल ही बेनकाब हो गया जब सिर्फ 36 मिनट में उनका पूरा संघर्ष खत्म हो गया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय के सामने पूरे दिन बैठने की जगह केजरीवाल सिर्फ 36 मिनट में ही अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। अब वह शीशमहल वाले केजरीवाल हैं जिनसे दिल्ली की गर्मी बर्दाश्त नहीं होती। केजरीवाल अब सिर्फ संघर्ष करते हैं दिल्ली में भ्रष्टाचार करने के लिए और एक गुंडे को बचाने के लिए जो इनके काले कारनामों का राजदार है।

    वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जब जेल के अंदर थे तो आतिशी को चिट्ठी लिखकर कहा करते थे कि दिल्लीवालों के लिए पानी की चिन्ता कर लेना लेकिन आज जब जेल से बाहर हैं तो उन्हें पानी के हाहाकार का कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि जलबोर्ड को लूटने वालों की नौटंकी दिल्ली की जनता समझती है और इस चुनाव में उन्हें इसका जवाब मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा, बोलीं- 4 जून का है इंतजार
    Next Article आरबीआई गवर्नर ने किया मतदान, लोगों से वोट डालने की अपील की
    admin

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version