Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»क्राइम»बकाया पैसे मांगने गए अधेड़ की हत्या!, चार दिन बाद कुएं से मिला शव, पुलिस जुटी जांच में
    क्राइम

    बकाया पैसे मांगने गए अधेड़ की हत्या!, चार दिन बाद कुएं से मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

    adminBy adminMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। रामगढ थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव के लमती गांव में बकाया पैसे मांगने गए सरयू राम (55) की हत्या कर दी गयी। चार दिन बाद उधम मियां के खेत में कारी कुएं में शव बरामद किया गया। अधेड़ गत रविवार दोपहर घर से निकले थे। कुएं में डेड बॉडी देखे जाने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। बुधवार को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस परिजनों के हत्या आरोप पर जांच कर रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का आग्रह किया है। सरयू बभंडी गांव के रहने वाले थे।

    बेटे रामनाथ के अनुसार चौपरिया गांव के लमती के रहने वाले चुटू कोरवा के पास सरयू का 10 हजार बकाया था। लड़के की शादी के समय दो साल पहले पैसे लिए थे। कुछ महीने पहले पैसे लेने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसे में सरयू उसकी पत्नी से मूलधन की मांग कर रहे थे, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी। इसे लेकर विवाद हुआ था।

    रविवार दोपहर सरयू बकाया पैसे मांगने के लिए घर से निकले थे, लेकिन लौटकर घर नहीं आए। इसी दिन शाम पांच बजे से उनका मोबाइल बंद बता रहा था। कई जगहों पर उनकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल रहा था।

    इसी क्रम में बकायदार व्यक्ति के घर से 500 मीटर दूर सुनसान सिंचाई कूप से उनका शव बरामद हुआ। माइंस पर काम करने वाले मजदूरों ने कुएं में शव देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन वहां पहुंचे और डेड बॉडी देखकर रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में डेड बॉडी बाहर निकाली गई।

    परिजनों ने सरयू की पिटाई करने के बाद रस्सी से गला दबाकर एवं कनपटी पर लोहे के साबल से मारकर हत्या करने की आशंका जताई है। घटनास्थल पर मृतक का जूता जहां-तहां फेंका हुआ था, जबकि खून के धब्बे बिखरे पड़े थे जिसे मिटाने की कोशिश भी की गई थी। मृतक के गले पर रस्सी से दबाने के निशान मिले हैं। शरीर के कई अन्य हिस्से में भी चोट के निशान पाए गए हैं। सिर से ब्लड निकल रहा था।

    परिजनों के अनुसार सरयू घर पर रहते थे और सूप दौरा बनाकर बेचते थे। उनके चार बेटे हैं और 6 बेटी। बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और वहां से पैसे भेजते थे जिसे जमा कर सरयू रखे हुए थे और विशेष आग्रह पर 10 हजार रूपए दिए थे।

    मामले में रामगढ के थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने कहा कि परिजनों के हिसाब से यह मामला हत्या प्रतीत होता है। इसकी शिकायत की गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के साइबर सेल ने ठगी के एक करोड़ एक लाख 80 हजार रुपये पीड़ितों को लौटाए
    Next Article झालसा की सदस्य सचिव ने किया खूंटी जेल का निरीक्षण
    admin

      Related Posts

      झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट

      May 10, 2025

      बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

      May 8, 2025

      बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानदार को मारी गोली

      April 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version