Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हमास के बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर इजराइल में प्रदर्शन, पहले दिन संघर्ष विराम वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आज भी जारी
    दुनिया

    हमास के बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर इजराइल में प्रदर्शन, पहले दिन संघर्ष विराम वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आज भी जारी

    adminBy adminMay 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव। हमास आतंकियों की तरफ से गजा में बंधक बनाए गए इजराइलियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार देर रात इजराइल में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने देश के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर देश को युद्ध की आग में झोंकने का आरोप लगाया।

    यह प्रदर्शन उस समय हो रहा है जबकि शनिवार को ही काहिरा में मिस्र और कतर की मध्यस्थता में गजा में संघर्ष विराम को लेकर समझौता वार्ता शुरू हुई जो पहले दिन बेनतीजा रहने के बाद रविवार को भी जारी रहेगी। इस वार्ता में हमास के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। समझौता वार्ता में इजराइल ने अपने बंधकों की रिहाई के बदले 40 दिनों के संघर्ष विराम की पेशकश की है। इस दौरान इजराइल भी फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा।

    इजराइल और हमास के बीच पिछले करीब सात माह से संघर्ष चल रहा है। हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइली शहरों पर हजारों रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास आतंकियों ने इजराइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इजराइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इजराइल और गाजा में कुल मिलाकर 30000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा के अधिकारियों का दावा है कि 7 अक्तूबर के बाद से गाजा में इजराइल के हमलों अबतक उसके 34,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

    हालांकि इजराइल के हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर अमेरिका के बाद कई दूसरे देशों में भी इजराइल के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। अमेरिकी विश्वविद्यालयों से शुरू हुआ प्रदर्शन का यह सिलसिला फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड व स्वीट्जरलैंड तक पहुंच गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल नामांकन दाखिल करेंगी रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय
    Next Article लोस चुनाव : बदायूं में बीते 40 सालों में किसी विजेता को नहीं मिले 50 फीसदी वोट
    admin

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version