Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भुरकुंडा डबल मर्डर केस में राजा चौधरी निकला हत्यारा, अदालत ने पाया दोषी
    झारखंड

    भुरकुंडा डबल मर्डर केस में राजा चौधरी निकला हत्यारा, अदालत ने पाया दोषी

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। भुरकुंडा डबल मर्डर केस से अदालत में पर्दा उठा दिया है। भुरकुंडा ओपी के सेंट्रल सौंदा बी टाइप क्वार्टर में 3 वर्ष पहले सहारा एक के एजेंट कमलेश नारायण शर्मा और उनकी पत्नी चंचला देवी की हत्या मामले में राजा चौधरी नामक अपराधी को अदालत ने दोषी कर दिया है। धारा 302 के तहत उसे सजा सुनाई जाएगी।

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक दुबे की अदालत ने यह पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड 184/21 में यह फैसला सुनाया है। मंगलवार को लोक अभियोजक परमानंद यादव ने बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा बी टाइप क्वार्टर में सहारा के एजेंट और कांग्रेसी नेता कमलेश नारायण शर्मा और उनकी पत्नी चंचला देवी पर अपराधियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। इस वारदात में कमलेश नारायण शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। उनकी पत्नी चंचला देवी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा था।

    इस मामले में कमलेश नारायण शर्मा के छोटे भाई जयेन्द्र कुमार शर्मा के बयान पर प्राथमिक के दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को इस मामले में अभियुक्त बनाया। जिसमें सायल निवासी राजा चौधरी, विजय चौधरी, राहुल चौधरी और राम अचल शामिल थे। ट्रायल के दौरान राहुल चौधरी की मौत हो गई। साक्ष्य के अभाव में विजय चौधरी और राम अचल को अदालत ने बरी कर दिया। आठ गवाहों और पुलिस की जांच के आधार पर राजा चौधरी को दोषी करार दिया गया है। 24 मई को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी और सजा सुनाई जाएगी।

    चोरी का आरोप लगने पर बदला लेने की बनाई थी योजना

    पुलिस की जांच और गवाहों के आधार पर राजा चौधरी पर कई बार बकरी चोरी के आरोप लगे थे। बकरी चोरी के मामले में सायल निवासी राजा चौधरी जेल भी गया था। पुलिस की जांच में यह भी कहा गया है कि राजा चौधरी को ऐसा लगता था कि चोरी के यह आप कमलेश नारायण शर्मा के इशारे पर लगाए गए थे। बदले की भावना से जी रहे राजा ने कमलेश नारायण शर्मा पर हमला करने की योजना बनाई और 15 अक्टूबर 2021 की रात वह उनके घर में घुस गया। जब कमलेश नारायण शर्मा अपनी पत्नी चंचला देवी के साथ सो रहे थे। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से उन पर हमला किया। 16 अक्टूबर 2021 की सुबह घर वालों ने कमलेश नारायण शर्मा और उनकी पत्नी चंचला देवी को खून से लथपथ उनके कमरे में ही पाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने माले प्रत्याशी विनोद सिंह के लिए मांगे वोट
    Next Article ईवीएम समस्तीपुर कॉलेज के ब्रजगृह में सील कर दिया गया
    admin

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version