Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जनता के साथ फेरब था अनुच्छेद 370, स्टेटहुड से होगा कश्मीर का विकास: अल्ताफ बुखारी
    देश

    जनता के साथ फेरब था अनुच्छेद 370, स्टेटहुड से होगा कश्मीर का विकास: अल्ताफ बुखारी

    adminBy adminMay 12, 2024Updated:May 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) भी ताल ठोक रही है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी की पार्टी जेकेएपी ने जफर इकबाल मन्हास को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट और अशरफ मीर को श्रीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। जेकेएपी बारामूला लोकसभा सीट पर पीपल्स कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार को समर्थन दे रही है। घाटी में अनुच्छेद 370 और स्टेटहुड के 08विमर्श के इर्द-गिर्द चुनावी अखाड़े में पहली बार किस्मत आजमा रही अपनी पार्टी मानती है कि अब यहां के हालात बेहतर हैं। इसका श्रेय भी वे सुरक्षा बलों के साथ केन्द्र सरकार को देती है। कश्मीर घाटी की सियासी फिजा को लेकर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी की विशेष संवाददाता विजयालक्ष्मी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर की आवाम के फायदे में लिए गए गृह मंत्री अमित शाह के फैसले की तारीफ भी की। पेश है बातचीत के मुख्यअंश-

    प्रश्न- अनुच्छेद 370 को कैसे देखते हैं, जब इसे हटाया गया था तब आप इसके खिलाफ थे और हाउस अरेस्ट थे।

    उत्तर- अनुच्छेद 370 कश्मीर की आवाम के लिए फरेब था। अवाम को हमेशा लगता था कि अनुच्छेद 370 कश्मीर को स्पेशल पावर दे रहा है। इसको लेकर मुफ्ती परिवार और अब्दुल्ला परिवार अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते रहे। लेकिन जब कश्मीर के इस स्पेशल अनुच्छेद 370 को चंद मिनटों में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने हटा दिया तब एहसास हुआ कि यह तो आवाम के लिए फरेब था। इसे बस राजनीति के लिए अपने-अपने हिसाब से इस्तेमाल किया जाता रहा और तब की केंद्र सरकार कश्मीर की राजनीति में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए इसे टूल की तरह इस्तेमाल करती रही। कश्मीर की जनता के साथ हम सभी बेवकूफ बनते रहे।

    प्रश्न – क्या आप अनुच्छेद 370 हटने से खुश हैं?

    उत्तर- राजनीति को एक तरफ रखते हुए मुझे लगता है कि इससे यहां की आवाम को खुश होना चाहिए। अगर वे खुश नहीं होते तो उस समय घाटी में हंमागा होता, शहर बंद होते, लोग सड़कों पर होते, पत्थरबाजी होती और कश्मीर नफरत की आग में जल रहा होता, मगर ऐसा कुछ नहीं होने का मतलब है कि जनता अनुच्छेद 370 के हटाने से खुश है। कश्मीर घाटी के लोग अमन-चैन चाहते थे, आज वो बहाल है। पिछले पांच साल में ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई, स्कूल अब लगातार खोले जाते हैं, बाजारों मे रौनक है। तो आवाम को यही चाहिए कि उनके बच्चे सुरक्षित रहें।

    प्रश्न- आप महबूबा मुफ्ती के साथ काफी साल तक रहे, फिर अपनी पार्टी बनाई। उनसे अलग होने की क्या वजह रही।

    उत्तर- अनुच्छेद 370 को लेकर महबूबा मुफ्ती हमेशा झूठ बोलती रही हैं और अब भी झूठ बोल रही हैं कि वो इसे वापस लाकर रहेंगी। जो अब संभव नहीं है। आवाम के हक में अब फैसले होने चाहिए जिसमें उनकी तरक्की हो, लेकिन मेहबूबा अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों को बरगला रही हैं। अनुच्छेद 370 कुरान के खिलाफ है। कुरान बेटियों को भी संपत्ति में हक देता है लेकिन जिनकी शादियां बाहर होती है उन्हें इससे महरूम रखा जाता है। लेकिन मुफ्ती साहिबा कभी समझी ही नहीं। अब मुद्दा कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने का है।

    प्रश्न- आपकी पार्टी चार साल पुरानी पार्टी है, इस बार लोकसभा चुनाव में आपकी पार्टी के दो उम्मीदवार मैदान में हैं। क्या मुद्दे लेकर आवाम के बीच जा रहे हैं।

    उत्तर- पुरानी और नई राजनीतिक पार्टी से कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे लगता है कि आवाम अब अपनी भलाई अच्छी तरह समझती है। उन्हें अब घाटी में अमन-चैन चाहिए, उनके बच्चे स्कूलों में पढ़ाई करें, नौजवानों की जिदंगी सुरक्षित होने के साथ उन्हें रोजगार मिले। अपनी पार्टी भी इस बार चुनावी मैदान में कश्मीर के विकास को लेकर आई है। इसके साथ राज्य का दर्जा भी मिलना चाहिए। जिससे कश्मीर के लोगों का भरोसा दिल्ली पर और पुख्ता होगा। कश्मीर की खुशहाली जिसमें विकास और विरासत की खुशबू शामिल हो। अमन का पैगाम हो यही कश्मीर चाहिए सभी को जिसका ख्वाब हमने देखा और वो पूरा भी हो कर रहेगा।

    प्रश्न- आपकी पार्टी को महबूबा मुफ्ती और शेख अब्दुला भाजपा की बी टीम बता रही है।

    उत्तर- जो खुद भाजपा की बी टीम है वो दूसरों पर आरोप लगा रही है। वास्तव में ये पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस थीं, जिन्होंने पूर्व में भाजपा के साथ हाथ मिलाया। अपनी पार्टी वंशवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखती। हम पर हमेशा आरोप लगता रहा है कि हम भाजपा की बी टीम हैं लेकिन जब वह भाजपा के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं तब क्या वह भाजपा की बी टीम नहीं थीं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है और यह लोग अब एक्सपोस हो चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऊंगली पर लगी स्याही दिखाएं, रांची नगर निगम क्षेत्र में मिलेंगी कई सुविधाएं
    Next Article हटिया डैम में डूबे दोनों भाइयों का निकाला गया शव, नहाने के दौरान हुआ था हादसा
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है

      May 14, 2026

      राहुल गांधी के विदेश दौरे पर हुए खर्च को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल

      May 14, 2026

      भारत ने ओमान में भारतीय जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

      May 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की
      • मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है
      • आंधी पानी से भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो की मौत
      • घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version