Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 18 फीसदी बढ़ा
    बिजनेस

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 18 फीसदी बढ़ा

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.36 फीसदी बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    बैंक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.36 फीसदी बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान बैंक का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 3,311 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,782 करोड़ रुपये रहा था। फंसे हुए कर्ज के लिए कम प्रावधान के चलते उसका मुनाफा बढ़ा है।

    जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान अग्रिमों में 11.7 फीसदी की वृद्धि से बैंक का मुख्य शुद्ध ब्याज आय 14.38 फीसदी बढ़कर 9,437 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 3.10 फीसदी हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 2.97 फीसदी था। इसके अलावा बैंक का संचयी शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 13,797 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 8,512 करोड़ रुपये था।

    बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. मणिमेखलाई ने कहा कि बैंक को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ऋण वृद्धि 11-13 फीसदी और जमा वृद्धि 9-11 फीसदी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा बैंक का फंसे कर्ज के लिए कुल प्रावधान सालाना आधार पर 4,041 करोड़ रुपये से घटकर 3,222 करोड़ रुपये हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा को झारखंड की जनता सीधा कर देगी: सुप्रियो
    Next Article निर्मला सीतारमण ने किया आंध्रा और तेलंगाना भवन का दौरा, लंच के दौरान लोगों के साथ की हर मुद्दे पर बात
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version