Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बुधवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही आईपीएल 2025 में वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। मैच के बाद कप्तान एमएस धोनी ने टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि 190 रनों का स्कोर “थोड़ा कम” था और कुछ जरूरी कैच छोड़ने से उन्हें नुकसान हुआ।

    धोनी ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमने पहली बार एक अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन मुझे लगता है हम थोड़ा पीछे रह गए। बैटिंग यूनिट का प्रयास अच्छा था, लेकिन हमे और रन बनाने चाहिए थे। ब्रेविस और सैम करन की साझेदारी शानदार रही, लेकिन कुछ जरूरी कैच नहीं पकड़ने से विपक्षी टीम को गति मिल गई।”

    18 बॉल में बिखर गई पारी, चहल की हैट्रिक से लगा झटका

    सीएसके की पारी 19.2 ओवर में 190 रन पर सिमट गई। एक समय टीम 14 ओवर में 126/3 पर थी और 200+ स्कोर की ओर बढ़ रही थी। करन और ब्रेविस की 78 रन की साझेदारी ने रन रेट को बढ़ाया, लेकिन 18वें ओवर में करन (88 रन) के आउट होते ही टीम ने अंतिम 14 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाए। 19वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक सहित चार विकेट लिए और चेन्नई ने अंतिम छह विकेट 18 रन में गंवा दिए।

    सीएसके का सीजन रहा फीका, रन रेट सबसे खराब

    इस सीजन में चेन्नई का बल्लेबाजी प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। टीम का रन रेट (8.23) अब तक का सबसे कम है। रुतुराज गायकवाड़ के कंधे की चोट के चलते बाहर होने के बाद टीम ने शैक राशीद और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हुआ। शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और राहुल त्रिपाठी जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ भी फ्लॉप रहे।

    करन की वापसी से संतुष्ट दिखे धोनी

    धोनी ने करन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, “वो हमेशा टीम के लिए योगदान देना चाहता है। इस बार हमें होम ग्राउंड पर अच्छी पिच मिली, जिसका उसने फायदा उठाया। पिछले कुछ मैचों में पिच धीमी थी, जिससे उसे दिक्कत हो रही थी। लेकिन आज की पिच पर उसे मदद मिली और वह अच्छा खेला। मुझे लगता है हमें 15 रन और बनाने चाहिए थे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंसान की समृद्धि के लिए गीत, संगीत, कला को महत्व देना होगा : प्रधानमंत्री
    Next Article झारखंड में 4 मई तक गर्जन और वज्रपात की आशंका
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

      April 22, 2026

      रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

      March 26, 2026

      भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

      March 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में गहराया जल संकट, तजना नदी का जलस्तर घटने से साढ़े चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप
      • केजरीवाल के नए बंगले को लेकर भाजपा का तंज- पार्टी का नाम बदल कर रख देना चाहिए आलीशान आदमी पार्टी
      • नेपाल: हिरासत में दलित युवक की मौत पर भड़का आक्रोश, सत्ताधारी दल के 5 सांसद बैठे धरने पर
      • सासाराम: 26 एकड़ पैतृक जमीन पर जालसाजी, न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला
      • स्कॉर्पियो और बुलेट में टक्कर, सांसद प्रतिनिधि के इंजीनियर पुत्र की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version