Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
    राज्य

    बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

    shivam kumarBy shivam kumarMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बुधवार काे बिहार पहुंचकर अति भावुक हाे गये । उन्होंने अपना अगला जन्म बिहार में होने की इच्छा व्यक्त की। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मधुबनी पंचायत के राधानगर पताही चौसीमा में आयोजित विष्णु महायज्ञ में पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार की धरती को नमन किया। साथ ही कहा कि धन्य हैं मुजफ्फरपुरवासी, तुम्हारे धैर्य को प्रणाम। बाला जी की कृपा आप सभी पर अवश्य होगी।

    उन्हाेंने भाेजपुरी में बोलते हुए कहा कि बागेश्वर धाम के बाद अगर अगला जन्म लेना हो तो मैं बिहार की धरती पर लेना चाहूंगा। मैं बाला जी से विनती करता हूं कि आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। अगले वर्ष तीन दिन की कथा और दरबार के साथ फिर आऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे मंगलवार को निर्धारित समय शाम 6 बजे की बजाय रात 10 बजे पहुंचे। इसलिए वह इसे “कर्ज” मानते हैं और जल्द लौटकर इसे चुकाएंगे।

    बाबा बागेश्वर ने कार्यक्रम में दरबार सजाया और 12 लोगों को बुलाकर उनकी अर्जी सुनी। उन्होंने कहा कि दरबार तो बस एक बहाना है, असली मकसद है आपको बाला जी और हनुमान जी से जोड़ना। कार्यक्रम में बिहार सहित नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं | मुजफ्फरपुर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर अद्भुत भूमि है, यहां भोलेनाथ का वास है। मेरी कामना है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने।

    केन्द्र सरकार के जाति जनगणना करने के फैसले पर उन्हाेंने बताया कि यह अच्छी पहल है। अमीर और गरीब की गिनती होनी चाहिए। जब तक समाज का समग्र विकास नहीं होगा, तब तक देश और बिहार का विकास अधूरा रहेगा। कंधे से ऊपर छाती नहीं होती और धर्म से बड़ी कोई जात नहीं होती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
    Next Article रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version