Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»किसानों में जागरूकता से खत्म होगा बिचौलिया राज : मंत्री
    Top Story

    किसानों में जागरूकता से खत्म होगा बिचौलिया राज : मंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarMay 25, 2025Updated:May 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में एक बार फिर रविवार से बीज वितरण की शुरुआत हो गई है। कृषि निदेशालय प्रांगण में बीज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों के बीच बीज वितरण का शुभारंभ किया। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने खरीफ फसल के बीज वितरण का लक्ष्य 80 हजार क्विंटल रखा है। ये आंकड़ा पिछले दो वित्तीय वर्ष से दोगुना है।

    इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से किए गए वायदे के प्रति सजग है। यही वजह है कि बीज दिवस के दिन से ही राज्य भर में बीज वितरण की शुरुआत कर दी गई है। कमजोर राज्यों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा काम करना जरूरी है। झारखंड भी इसी रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। अगर किसान विभाग की योजनाओं प्रति जागरूक होंगे , तो राज्य से बिचौलिये खत्म हो जाएंगे। ऐसा किसानों की जागरूकता और उनकी सूझ-बुझ से ही संभव है।

    कृषि मंत्री ने कहा कि विभाग किसानों को 50 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक अनुदान पर बीज उपलब्ध करवा रहा है। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए समय पर सही जानकारी और प्रक्रिया को अपनाना होगा। कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक किसानों से योजनाओं का फीडबैक ले रही है , ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके। राज्य में छोटे बदलाव से विकसित झारखंड का निर्माण संभव है।

    मंत्री ने कहा कि फसल के पटवन के लिए विभाग ने नदी पर बिरसा पक्का चेक डैम योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।विभाग किसानों के अनुरूप योजना को रूप देना चाहती है। किसान जागरूक बने और गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा करें , ये जरूरी है। ऐसा करके झारखंड के किसान भी केरल और महाराष्ट्र की तरह खुद को कृषि के क्षेत्र में सफल साबित कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को आधुनिकता के दौर में विज्ञान और ज्ञान को अपनाना होगा। कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीक से फसल की पैदावार में बढ़ोत्तरी तय है।

    विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि भूल से भी बीज खरीद के लिए अपना ओटीपी किसी दूसरे से साझा ना करें। एक भूल से आप खुद का नुकसान कर सकते है। बीज वितरण के लिए प्रखंड स्तर पर मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। इतना ही नहीं ब्लॉक चेन सिस्टम को भी विभाग ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर बीज उपलब्ध कराना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने श्याम प्रभु के किये दर्शन, बिरसा मुंडा को किया नमन
    Next Article जेपीएससी मुख्य परीक्षाफल में आरक्षण का उल्लंघन : देवेन्द्र
    shivam kumar

      Related Posts

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संजय सेठ ने की मुलाकात

      October 23, 2025

      कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग

      October 23, 2025

      सोहराई झारखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व : देवेंद्रनाथ

      October 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा
      • महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा : अशोक गहलोत
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संजय सेठ ने की मुलाकात
      • बिहार के समस्तीपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी पूर्ण, एसपीजी ने संभाली कमान
      • कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version