Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
    स्पोर्ट्स

    न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

    shivam kumarBy shivam kumarMay 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वेलिंगटन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 32 वर्षीय जेनसेन ने 35 वनडे और 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

    हेले जेनसेन चार टी20 वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रही हैं, जिनमें 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट में वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।

    इसके अलावा वह 2022 में न्यूजीलैंड में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में भी खेली थीं। उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां इंग्लैंड के खिलाफ कांस्य पदक मैच में 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई थी।

    हालांकि, वह 2022 के अंत के बाद से वनडे टीम से बाहर चल रही थीं। मार्च 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में वापस बुलाया गया था, लेकिन चोट के चलते वह सीरीज नहीं खेल सकीं।

    संन्यास की घोषणा करते हुए जेनसेन ने कहा, “जब मैं 10 साल की थी, तभी से मैंने तय कर लिया था कि मुझे वाइट फर्न्स टीम में खेलना है। इस सपने को जीने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास रहा है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही – जिसमें चुनौतियाँ, विकास, और ढेर सारी यादगार पल शामिल हैं।”

    न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने जेनसेन के करियर की सराहना करते हुए कहा, “हेले ने मैदान पर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। उनकी क्रिकेट के प्रति निष्ठा और जुनून काबिले तारीफ है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

    हेले जेनसेन ने यह स्पष्ट किया है कि वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में लेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले
    Next Article मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
    shivam kumar

      Related Posts

      हॉकी इंडिया ने कृष्ण बी पाठक को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर दी बधाई

      August 31, 2025

      जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एकदिवसीय में धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंका पर लगा जुर्माना

      August 31, 2025

      नीरज चोपड़ा का जलवा बरकरार, 2021 से हर प्रतियोगिता में टॉप-2 में किया फिनिश

      August 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘संविधान बदलने’ के बयान पर भड़की बीजेपी ने घेरा कांग्रेस कार्यालय
      • राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान का असर काशी में भी दिखेगा: अजय राय
      • हाईकोर्ट ने खारिज की दागी उम्मीदवारों की याचिका, लगाई फटकार
      • चारा चोर बिहार छोड़, भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले भारत छोड़: अश्विनी चौबे
      • ‘दिशा’ की बैठक में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विकास योजनाओं की समीक्षा की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version