Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान-भारत के मौजूदा तनाव ने अफगानिस्तान की चिंता बढ़ाई
    दुनिया

    पाकिस्तान-भारत के मौजूदा तनाव ने अफगानिस्तान की चिंता बढ़ाई

    shivam kumarBy shivam kumarMay 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काबुल। पाकिस्तान और भारत के बीच ताजा तनाव ने अफगानिस्तान के व्यापार के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। बंदरगाहों पर अफगानिस्त से निर्यात होने वाले शिपमेंट रुक गए हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट ने कहा कि इस स्थिति ने अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था पर और दबाव बढ़ा दिया है।

    टोलो न्यूज के अनुसार, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट के बोर्ड सदस्य खान जान अलोकोजय ने कहा कि यह स्थिति अफगानिस्तान के लिए नुकसानदेह है। सीमित आपूर्ति और उच्च मांग के कारण भारत में अफगान सामान अधिक महंगे हो गए हैं। भारत के लोगों को अफगानिस्तान के ताजे और सूखे फल पसंद हैं। दोनों देशों के बीच तनाव अफगानिस्तान के लिए गंभीर मुद्दा है।

    बोर्ड सदस्य ने पाकिस्तान और भारत की सरकार से पारगमन और व्यापार के मुद्दों को राजनीतिक और सुरक्षा मामलों से अलग करने का आह्वान किया है। वित्र मंत्रालय ने अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भारत-पाकिस्तान तनाव के प्रत्यक्ष प्रभाव के बारे में भी चिंता व्यक्त की है। उप वित्त मंत्री अब्दुल लतीफ नाजारी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। अफगानिस्तान का जरूरी सामान वाघा सीमा के जरिए आयात होता रहा है।बढ़ते तनाव के साथ यह प्रक्रिया निस्संदेह अफगानिस्तान के आयात और निर्यात को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

    इस बीच, कुछ विशेषज्ञों का सुझाव है कि अफगानिस्तान भारत के साथ व्यापार जारी रखने के लिए ईरान के चाबहार बंदरगाह का अधिक से अधिक उपयोग कर सकता है। आर्थिक विशेषज्ञ मीर शकर याकूबी ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव की स्थिति को देखते हुए वाघा के विकल्प के रूप में चाबहार बंदरगाह का उपयोग करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस बंदरगाह के माध्यम से व्यापार को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया जा सकता है।अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार ने दोनों देशों से वार्ता का आह्वान किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतालिबान और एनआरएफ एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा चाक चौबंद, स्निफर डॉग की ली जा रही है मदद
    shivam kumar

      Related Posts

      तालिबान और एनआरएफ एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत

      May 8, 2025

      सिस्टीन चैपल से निकला काला धुआं, अब तक नहीं चुना गया नया पोप

      May 8, 2025

      Auto Draft

      May 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version