Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कतर संकट के बीच नवाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर
    दुनिया

    कतर संकट के बीच नवाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 12, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सोमवार को सऊदी अरब के एक दिन के दौरे पर जा रहे हैं। नवाज शरीफ का यह दौरा मध्य पूर्व में कूटनीतिक संकट की पृष्ठभूमि में हो रहा है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ की सऊदी नेतृत्व के साथ बातचीत सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात के कतर पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाकर कूटनीतिक संबंध तोड़ लेने से खाड़ी देशों के बिगड़ते संबंधों पर केंद्रित रहेगी।

    इससे पहले मध्य पूर्व संकट पर पाकिस्तान ने अपनी प्रतिक्रिया में मुस्लिम दुनिया में एकता की जरूरत पर बल दिया था और इससे जुड़े देशों से बातचीत का आग्रह किया था।

    अपने दौरे से पहले शरीफ ने खाड़ी देशों के शीर्ष पाकिस्तानी राजनयिकों से सऊदी-कतर संकट पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई।

    पाकिस्तान के सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन में नियुक्त राजदूत और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को बैठक में भाग लिया।

    दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के बाद प्रधानमंत्री शरीफ सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। उनके साथ सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और सलाहकार अजीज भी होंगे।

    नवाज शरीफ ने अपने हाल में कजाकिस्तान के दौरे में पत्रकारों से कहा था, चूंकि पाकिस्तान के सऊदी अरब, ईरान व कतर के साथ बेहतर संबंध हैं, इसलिए हम अरब देशों के मतभेदों को सुलझाने में अपनी पूरी कोशिश करेंगे।

    पाकिस्तान के सभी खाड़ी देशों के साथ अच्छे संबंध हैं और उसने अपनी संसद में इस संकट को सुलझाने की कोशिश के साथ तटस्थ रहने की बात कही है।

    पाकिस्तान ने रविवार को उन रिपोर्ट को ‘झूठी व मनगढं़त’ बताकर खारिज किया है, जिसमें मध्य पूर्व में बढ़ते कूटनीतिक संकट के बीच कतर में पाकिस्तानी जवानों को तैनात करने की बात कही गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम गोपाल वर्मा ने सानिया मिर्जा की ऐसी PHOTO की शेयर कि मच गया बवाल
    Next Article चेल्सी तय करेगा मेरा भविष्य : कोस्टा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

    May 9, 2025

    पाकिस्तान-भारत के मौजूदा तनाव ने अफगानिस्तान की चिंता बढ़ाई

    May 8, 2025

    तालिबान और एनआरएफ एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version