Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के बाद बोले कोहली, ‘यह हमारे लिए टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैच’
    Top Story

    चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के बाद बोले कोहली, ‘यह हमारे लिए टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैच’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 11, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका पर आठ विकेट से जीत के बाद इसे आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैच करार दिया और उम्मीद जतायी कि टीम बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंघम में होने वाले सेमीफाइनल में ऐसा ही प्रदर्शन दोहराएगी क्योंकि वहां की पिच उनके खेल के अनुकूल है।

    भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसकी टीम को 44.3 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद कोहली (नाबाद 76) और शिखर धवन (78) की शानदार पारियों से भारत ने 12 ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर दिया। भारत ने चैंपियन्स ट्रॉफी में चौथी बार दक्षिण अफ्रीका को हराया।

    कोहली ने मैच के बाद कहा, टॉस जीतना अच्छा रहा। विकेट कुछ खास नहीं बदला। यह बल्लेबाजी के लिये बहुत अच्छा विकेट था। हमारा क्षेत्ररक्षण आज अच्छा रहा और उन्होंने गेंदबाजों का पूरा साथ दिया। जब भी मौका मिलता है तो आपको उसका फायदा उठाना चाहिए। यह अच्छा रहा कि हम उसे (एबी डिविलयर्स) को जल्दी आउट करने में सफल रहे क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

    उन्होंने धवन की भी तारीफ की जिन्होंने अपनी शानदार फार्म जारी रखी। कोहली ने कहा, यह जरूरी था कि कोई आखिर तक बल्लेबाजी करे। शिखर ने बेजोड़ बल्लेबाजी की। अब तक हमने (टूर्नामेंट में) जितने भी मैच खेले यह संभवत: उनमें सर्वश्रेष्ठ था।

    भारत को सेमीफाइनल में बर्मिंघम में बांग्लादेश से भिड़ना होगा और कोहली ने कहा कि उन्हें वहां की पिच पसंद है लेकिन साथ ही अपने खिलाडि़यों को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह भी दी। भारतीय कप्तान ने कहा, हम बर्मिंघम में खेले हैं। हमें वह पिच पसंद है। वह हमारे खेल के अनुकूल है। हम पीछे मुड़कर नहीं देखते। सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है। आप तारीफों के सहारे नहीं रह सकते हो।

    दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डिविलियर्स ने कहा कि भारत उन पर दबाव बनाने में सफल रहा। उन्होंने कहा, यह टूर्नामेंट के समापन का आदर्श तरीका नहीं है। श्रेय उन्हें जाता है जो उन्होंने पहले 15 से 20 ओवरों में हम पर दबाव बनाये रखा। हम अमूमन इस तरह से बल्लेबाजी नहीं करते हैं। हम कभी प्रवाह में नहीं खेल पाये। हमने कई विकेट आसानी से गंवाये।

    जसप्रीत बुमराह ने आज गेंदबाजी का आगाज किया और 28 रन देकर दो विकेट लिये। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। बुमराह ने कहा, यह हमारे लिये महत्वपूर्ण मैच था। हम शांतचित रहकर अपनी रणनीति पर अमल करना चाहते थे। मुझे जो भी भूमिका दी जाती है उसमें मैं खुश रहता हूं। जब तक आप योगदान दो रहे हो तब तक यह अच्छा है।

    उन्होंने कहा, गेंद बहुत अधिक स्विंग नहीं कर रही थी और इसलिए हम बेसिक्स पर बने रहे और हमने सही लेंथ से गेंद की और उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया। टॉस जीतना अच्छा रहा। लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमराठी फिल्म में अभिनय करना अच्छा लगेगा : ऐश्वर्या
    Next Article रघुवर सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट बदलने का दु:साहस किया : नीतीश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर

    January 22, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन

    January 22, 2026

    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड ने क्रिटिकल मिनरल्स में भारत की अग्रणी भूमिका को किया सशक्त

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव से पहले निर्णायक चौराहे पर खड़ा है पश्चिम बंगाल
    • सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर
    • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
    • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version