Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»मंत्री जयंत सिन्हा ने दलित के आवास में खाया खाना
    रामगढ़

    मंत्री जयंत सिन्हा ने दलित के आवास में खाया खाना

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 11, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़: मोदी फेस्ट के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने शहर के दुसाध मोहल्ला में एक दलित राजेंद्र नायक के आवास में अपने समर्थकों के साथ खाना खाया। जयंत सिन्हा के साथ 20 सूत्री के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता दोपहर 2 बजे वार्ड सदस्य राजेंद्र नायक के घर पहुंचे। यहां राजेंद्र नायक के नेतृत्व में दलितों एवं अल्पसंख्यको ने मंत्री जयंत सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया । दलित नेता राजेंद्र नायक की पत्नी ने मंत्री जयंत सिन्हा को खाना परोसा। जयंत सिन्हा ने रोटी-सब्जी के साथ भरपेट खाने का आनंद लिया। भोजन के बाद झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति उत्थान परिषद ने जयंत सिन्हा को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा और राज्य में अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग की।

    कुछ लोग अशांति फैला रहे हैं: जयंत सिन्हा
    रामगढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देशभर में 3 साल बेमिसाल के नारा लेकर भाजपा जनता को सरकार की उपलब्धियां बता रही है। पूरे देश में मोदी फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और आलोचना की छूट है, लेकिन लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तेजी से हो रहे विकास को देखकर विपक्षियों के होश उड़ गये हैं। इसीलिए सुनियोजित साजिश के तहत कुछ लोग अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ 2019 ही नहीं, बल्कि 2024 में भी मोदी जी की ही सरकार बनेगी। विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले रांची से मात्र 9 जहाज आते-जाते थे, लेकिन आज 19 जहाज उड़ान भर रहे हैं। जमशेदपुर से कोलकाता तक की हवाई सेवा अगस्त से शुरू हो जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा
    Next Article 1000 अज्ञात पर एफआइआर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    किताबें हमारे जीवन में संस्कार भरती है : अर्जुन मुंडा

    April 21, 2025

    अवैध कोयला खदान में लगी भीषण आग

    April 21, 2025

    रंगदारी के लिए गैंगस्टर ने पतरातू में चलवाई पांच राउंड गोली

    April 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
    • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version