कमाल राशिद खान हमेशा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो आए दिन किसी ना किसी को अपने ट्वीट्स का शिकार बनाते रहते हैं और इस बार तो उन्होंने बादशाह शाहरुख खान को अपना शिकार बनाया। दरअसल, हाल ही में शाहरुख की अपकमिंग फिल्म का ऑफिशियल नाम जब हैरी मेट सेजल फाइनल होने के साथ एक पोस्टर लॉन्च किया। जिसके बाद कमाल ने शाहरुख की फिल्म का मजाक बनाते हुए शाहरुख को छिछोरा कहा।
कमाल ने ट्वीट किया, भाई जान यहां तो छिछोरा टाइप एक्टिंग कर रहे हो आप, ये रोल तो छिछोरे रणवीर सिंह को करना चाहिए।
केआरके ने फिर दूसरा ट्वीट किया और लिखा, इम्तियाज अली ने पहले तमाशा बनाई और अब जब हैरी मेट सेजल वो ये फिल्म इसलिए बना रहे हैं क्योंकि जब वी मेट हिट थी। देखते हैं इसका क्या होता है।
उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, नाम हैरी मेट सेजल 20 साल के लड़के की लव स्टोरी के लिए अच्छा है, लेकिन ये देखते हैं कि क्या ये 50 साल के एक्टर शाहरुख पर सूट करेगा।
कमाल यहीं नहीं रूके उन्होंने फिर लिखा, शाहरुख, अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा से डर गए हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 4 अगस्त कर दी है। शाहरुख अगर 51 साल की उम्र में हैरी मेट सेजल कर रहे हैं। फिर भाईजान आप बड़े कब होगे।
अगर ये फिल्म शाहरुख के बेटे आर्यन करते तो ये फिल्म हिट होती। लेकिन अब इस फिल्म को शाहरुख कर रहे हैं, तो ये पक्का इम्तियाज की एक और फ्लॉप होगी।