Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का एक और शार्प शूटर गिरफ्तार
    देश

    अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का एक और शार्प शूटर गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 16, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार रात अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के एक और शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली के यमुनापार के गीता कालोनी स्थित पुश्ता रोड पर हुई। पुलिस के हत्थे चढ़े इस शूटर के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया है। छोटा शकील के निर्देश पर बनाए पर उसके गुर्गे जुनैद चौधरी द्वारा दिल्ली-एनसीआर के लिए तीन बदमाशों के साथ तैयार किए गए ‘कोर ग्रुप ऑफ अंडरवर्ल्ड’ का यह दूसरा सदस्य है।

    इसके पहले पुलिस ने जुनैद चौधरी को सेल की टीम ने पिछले सप्ताह यमुनापार के ही गगन सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया था। जुनैद की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इस क्रम में पुलिस ने इस आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहवाज अंसारी उर्फ छाटू के रूप में हुई है। इस बात की पुष्टि स्पेशल सेल के ज्वाइंट कमिश्नर एमएम ओबेरॉय ने की है। उन्होंने बताया कि शहवाज को स्पेशल सेल की टीम ने जुनैद चौधरी से हुई पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।

    जुनैद ने यह खुलासा किया था कि उसने छोटा शकील के निर्देश पर दो अन्य बदमाशों के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड के लिए काम करने के मकसद से एक नया गिरोह तैयार किया था। इसके लिए उसने तीन पिस्तौल खरीदे थे। इसमें से एक उसने अपने पास रखा था जबकि अन्य दो अपने इस खास गुट के दोनों बदमाशों को सौंप दिया था। पुलिस अब शहवाज से इस पिस्तौल सहित कई अन्य पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ कर रही है। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे जुनैद ने दो महीने पहले 7.65 बोर के तीन पिस्तौल खरीदे थे।

    तीसरे साथी की तलाश में छापेमारी
    मामले की जांच से जुड़े स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब हमारी टीम जुनैद चौधरी द्वारा तैयार किए गए इस ‘कोर ग्रुप ऑफ अंडरवर्ल्ड’ के तीसरे फरार साथी की तलाश कर रही है। इस फरार आरोपी पर भी चार-पांच आपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप है। यह फरार बदमाश भी यमुनापार का ही रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि स्पेशल सेल ने जांच का हवाला देते हुए इस फरार बदमाश के बारे में बयान देने से साफ इंकार कर दिया।

    पश्चिमी यूपी से खरीदे गए थे हथियार
    स्पेशल सेल के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक हथियार तस्कर से छोटा शकील के गुर्गे ने तीन पिस्तौल खरीदी थीं। इसके लिए उसने एक लाख, 20 हजार रुपये उस तस्कर को दिए थे। इसके बारे में उसने छोटा शकील को सूचित भी किया था। यह खुलासा उसके मोबाइल की जांच में हुआ। मोबाइल की तकनीकी जांच में कई और खुलासे हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल इस तस्कर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    क्या है अंडरवर्ल्ड का यह पूरा मामला
    गत वर्ष एक हिंदू संगठन प्रमुख स्वामी चक्रपाणी की हत्या की सुपारी मामले में तीन साथियों के साथ गिरफ्तार हुए छोटा शकील के गुर्गे जुनैद ने बाहर आने के बाद पिछले कुछ दिनों से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से इतनी नजदीकी बढ़ा ली थी कि उसे हवाला और ऑनलाइन माध्यम से छोटा शकील की तरफ से रकम आने लगी थी। डेढ़ महीने के भीतर ही उसके पास करीब दो लाख रुपये आ गए थे। इस रकम से उसने डॉन शकील के निर्देश पर हथियार खरीद अपना एक नया ग्रुप बनाया था। लेकिन पिछले सप्ताह स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

    ऐसे जुड़ा था छोटा शकील से
    स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े जुनैद चौधरी ने पूछताछ में यह खुलासा किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के नंबर से किसी को एक धमकी भरा कॉल आया था। इसके बाद एक न्यूज चैनल ने इस खबर को दिखाया था और छोटा शकील के उस नंबर को भी अपने स्क्रीन पर फ्लैश किया था, जिससे उस शख्स को धमकी दी गई थी। इसके बाद जुनैद उस नंबर पर बार-बार फोन करने लगा और एसएमएस कर संपर्क करने लगा तो शकील के गुर्गों ने उससे संपर्क किया और उसे छोटा-मोटा काम सौंपा। इस काम को जब जुनैद ने पूरा कर दिया तो शकील ने फिर इंटरनेट कॉल के जरिये उससे बात की और उसे दिल्ली-एनसीआर में अंडरवल्र्ड के लिए काम करने की जिम्मेदारी सोंप दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू समेत दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया
    Next Article क्या सही रहेगा GST से पहले कार खरीदने का फैसला ? पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version