Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अयूब पंडित हत्या मामलाः गुस्से में अफसर का परिवार, भाभी बोलीं- क्या हम इसी आजादी के लिए लड़ रहे हैं?
    देश

    अयूब पंडित हत्या मामलाः गुस्से में अफसर का परिवार, भाभी बोलीं- क्या हम इसी आजादी के लिए लड़ रहे हैं?

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर के दिवंगत पुलिस अधिकारी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या मामले में उनके परिवार और दोस्तों में जबर्दस्त ग़ुस्सा और अविश्वास है। अयूब की भाभी ने कहा कि हम किस मुक़ाम पर आ गए हैं कि एक पवित्र रात को हम एक मस्जिद के बाहर एक शख्स को बेवजह मार डालते हैं। क्या मजहब ने हमें यही सिखाया है?
    दरअसल दिवंगत पुलिस अधिकारी की भाभी ने उनके गृह नगर नोपोरा में हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ये बाते कही। उन्होंने कहा कि क्या हम इसी आजादी के लिए लड़ रहे हैं कि हमने लोगों को मार डालना शुरू कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि उन्हें किसी चरमपंथी या सेना के जवान ने नहीं मारा। उन्हें एक भीड़ ने मारा। उन्होंने एक बेकसूर तहजुद गुज़र (रात में प्रार्थना करने वाले) को मारा।’

    उन्होंने चिल्लाते हुए हुर्रियत नेताओं से जानना चाहा कि कश्मीर का समाज किधर जा रहा है। अयूब की भाभी ने कहा कि हमारे बच्चे अनाथ हो रहे हैं। अयूब की पत्नी और उनके दो छोटे-छोटे बच्चों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भीड़ ने सिर्फ एक शख्स को नहीं मारा है बल्कि तीन और लोगों को भी जान ली है।
    दिवंगत अफसर के दोस्त और पड़ोसियों ने बता कि अयूब बहुत ही ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उनके ऊपर उनकी बीवी और दो बच्चों की जिम्मेवारी थी।

    एमबीबीएस कर रही है दिवंगत अफसर की बेटी
    कश्मीर में हाई कोर्ट के बार एसोसिएशन के सदस्य और उनके भतीजे ने बताया कि दिवंगत डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की बेटी बांग्लदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि उनका बेटा 12वीं की परीक्षा के बाद से बीमार है।

    अयूब की भाभी ने बताया कि पंडित बहुत ही ईमानदार व्यक्ति थे, पुलिस अफसर होने का उन्हें कोई गुमान नहीं था। यहां तक कि वे अपने जूते भी खुद ही पॉलिश करते थे।

    नौपोरा के रहने वाले थे अयूब पंडित
    दिवंगत अफसर मोहम्मद अयूब पंडित का पैतृक नौपोरा में था। वहां उनका परिवार व्यवसाय करता है । उनके परिवार में दो भाइयों के साथ तीन बहनें भी हैं। पंडित ने अपने करियर की शुरूआत 1990 में एक सब-इंस्पेक्टर के रूप में की थी। वे फिलहाल वे जम्मू-कश्मीर पुलिस के सुरक्षा विंग में डीएसपी के पद पर तैनात थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें मस्जिद पर तैनात किया गया था। इस क्षेत्रम में आने वाले कई स्थानीय लोग उन्हें जानते थे। सुरक्षा विंग में पोस्ट किए गए पुलिसकर्मी सर्विस रेगुलेशन के मामले में के वर्दी नहीं पहनते हैं।

    भीड़ द्वारा उनकी हत्या के मामले में उनके एक पड़ोसी सजाद मदनी ने बताया कि कैसे पंडित सभी के लिए सांत्वना के स्रोत थे। उन्होंने बताया कि जैसा कि रिपोर्ट में सामने आया है कि पंडित के गार्ड ने उन्हें भीड़ में मरने के लिए अकेला छोड दिया। मदनी ने उन्हें ड्यूटी पर उचित सुरक्षा प्रदान नहीं करने के लिए पुलिस की आलोचना की। दरअसल गुरुवार शाम को उन्हें फोन कर जामिया मस्जिद जाने के लिए कहा गया था।

    बता दें कि श्रीनगर की जामा मस्ज़िद के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी मोहम्मद अयूब पंडित की गुरुवार को भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह इस्लाम में पवित्र मानी गई रात शब-ए-क़द्र का मौक़ा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकी हमले से दहला पाकिस्तान- एक साथ तीन शहरों में हमला, 60 की मौत 100 घायल
    Next Article ट्रंप की हत्या का सुझाव देकर हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप विवादों में घिरे..
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा

    April 27, 2026

    चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी

    April 27, 2026

    भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
    • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
    • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
    • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version