Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दार्जिलिंग में जनजीवन पटरी पर लौटा
    देश

    दार्जिलिंग में जनजीवन पटरी पर लौटा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 11, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दार्जिलिंग:  पश्चिमोत्तर बंगाल की पहाड़ियों में रविवार को अभी तक किसी हिंसा की खबर नहीं है और जनजीवन पटरी पर लौट आया है। हालांकि सोमवार से गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के अनिश्चितकालीन बंद के आह्वान से अनिश्चितता बरकरार है। सुरम्य पर्यटक शहर में फिलहाल जो सैलानी मौजूद हैं, वे रविवार से बाहर घूमने निकलने लगे हैं।

    जीजेएम के महासचिव रोशन गिरी के अनुसार, हमारे इस आह्वान के तहत सोमवार से ब्लॉक विकास कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, जिलाधीश कार्यालय, बैंक, गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (पहाड़ी विकास निकाय) के कार्यालयों सहित सभी केंद्रीय और राज्य सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे।

    स्कूल और कॉलेज, परिवहन और पर्यटन, होटल, भोजनालय, और दुकानों को इस बंद से बाहर रखा गया है।

    एक पर्यटक ने बताया, यहां अनिश्चितता है। जीजेएम ने हालांकि कहा कि पर्यटन क्षेत्र बंद के दायरे से बाहर है, लेकिन हमें नहीं पता कि सोमवार से क्या होगा। हम दोपहर में सिलीगुड़ी जाने की योजना बना रहे हैं। कुछ पर्यटक सिक्किम भी जा रहे हैं।

    दार्जिलिंग के कई पर्यटक रविवार सुबह कोलकाता पहुंचे।

    जीजेएम के अध्यक्ष बिमल गुरुंग की अध्यक्षता में शनिवार को हुई जीजेएम की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार से एक अलग राज्य गोरखालैंड की मांग की है।

    गिरी ने कहा कि बिजली और खदान जैसे राज्य सरकार के राजस्व स्रोत भी बंद के दायरे में होंगे।

    पुलिस और जीजेएम समर्थकों के बीच संघर्ष के बाद जिला पुलिस ने एक खोज अभियान शुरू किया।

    दार्जिलिंग सदर पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, पांच जीजेएम कार्यकर्ताओं को अब तक गिरफ्तार किया गया है।

    दार्जिलिंग, कलिंपोंग और कुर्सियांग कस्बों में रविवार सुबह सेना ने गश्त नहीं की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकतर पर प्रतिबंध चरमपंथियों को मिल रही मदद पर रोक के लिए : यूएई
    Next Article शाहरुख खान को बताया छिछोरा: KRK ने कहा, ‘भाईजान कब बड़े होंगे आप’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

    August 13, 2025

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

    August 13, 2025

    तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    August 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
    • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
    • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
    • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
    • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version