Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दीवार भेदी रडार से सेना को मिल रही आतंकियों को तलाशने में कामयाबी
    देश

    दीवार भेदी रडार से सेना को मिल रही आतंकियों को तलाशने में कामयाबी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 11, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर: जम्मू–कश्मीर में सेना ने सर्च ऑपरेशन कर आतंकवादियों पर नकेल कस रखी है। सेना को भी सफलता मिल रही है और वह आतंकवादियों को भी मुंह तोड़ जवाब दे रही है। इस कवायद में सेना अब वहां एक ऐसे खास डिवाइस का इस्तेमाल कर रही है, जिससे घरों की चहारदीवारी के पीछे छिपे आतंकवादियों का पता लगाया जा सकता है।

    ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने सेना से जुड़े शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिका और इजराइल से ‘थ्रू द वॉल’ रडार मंगाए गए हैं। इस डिवाइस की मदद से दीवार के आरपार देखा जा सकता है। ये रडार तलाशी ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों की सटीक स्थिति बताने में खासा मददगार साबित हो रहे हैं।

    सूत्रों ने बताया कि पिछले कई मौके पर देखा गया कि सटीक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस या सेना जब आतंकवादियों को पकड़ने जाती हैं, तो वे चकमा देकर घरों में छुप जाते थे। ऐसे में तलाशी अभियान लम्‍बा खिंच जाता है। इस दौरान फिर हिंसक भीड़ और पाकिस्‍तान से फंडिंग ले रहे पत्थरबाज भारतीय सुरक्षाबलों के मिशन में मुश्किल खड़ी करने लगते थे।

    ऐसे में सेना ने दीवारों के पार देखने वाले इन रडार का कुछ जगहों पर इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है और ये काफी कारगार भी साबित हुए है। DRDO के पूर्व निदेशक (पब्लिक इंटरफेस) रवि गुप्ता के हवाले से खबर में बताया गया है कि ये रडार माइक्रोवेव रेडिएशन पर काम करते हैं।

    इन माइक्रोवेव तरंगों की मदद से इंसानों के शरीर से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों में छोटे बदलावों का भी पता चल जाता है। रडार पर उभरने वाले संकेत सेना को छुपे हुए आतंकवादियों की जगह और उनकी गतिविधियों का तुरंत पता बता देते हैं।

    वर्ष 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों के बाद इन रडारों की जरूरत महसूस की गई थी। इस हमले के दौरान आतंकवादी ताजमहल होटल के कमरों में छिपे थे और उनकी तलाश में कमांडो को काफी मुश्किल और नुकसान का सामना करना पड़ा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलंदन अटैक: विम्बलडन को निशाना बनाना चाहता था पाकिस्तानी मूल का आतंकी?
    Next Article मराठी फिल्म में अभिनय करना अच्छा लगेगा : ऐश्वर्या
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

    June 5, 2025

    प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    June 5, 2025

    सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version