Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाक के आतंक से रिश्ते: आतं​कियों को फंडिंग करने वाले कतर से पैसा लेते रहे हैं नवाज शरीफ
    Top Story

    पाक के आतंक से रिश्ते: आतं​कियों को फंडिंग करने वाले कतर से पैसा लेते रहे हैं नवाज शरीफ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सऊदी अरब, मिस्र, बहरीन, यमन, लीबिया और संयुक्त अरब अमीरात ने कतर से सारे संबंध खत्म कर लिए हैं। इन देशों ने कतर पर मुस्लिम ब्रदरहुड नाम के संगठन को बढ़ावा देने के साथ आतंकवादी समूहों को सहयोग देने का आरोप लगाते हुए संबंध तोड़े हैं। अब सहयोगी के नाम पर कतर के साथ सिर्फ पाकिस्तान है। कतर के शहजादे हमद बिन जासिम बिन जबर अल थानी का पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से मजबूत रिश्ते हैं।

    पिछले साल जब पाक के पीएम शरीफ पनामा पेपर मामले में फंसे हुए थे तो कतर के शहजादे ने ही उनका बचाव किया था। पिछले साल नवंबर में शरीफ के परिवार ने अपने चार लग्जरी अपार्टमेंट्स की संपत्ति का खुलासा किया था, जिसे उन्होंने ऑफशोर निवेश कंपनी के माध्यम से खरीदा था। इस साल जनवरी में शरीफ ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में कतर के शहजादे का पत्र जमा किया। पनामा मामले में शरीफ का लंदन अपार्टमेंट केंद्र में है। कतर के शहजादे ने दावा किया कि शरीफ के लंदन वाले अपार्टमेंट में उन्होंने पैसा लगाया था। साथ ही उनके साथ कारोबारी संबंधों के बारे में भी स्पष्टीकरण दिया गया।

    सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पत्र में कतर के शहजादे दावा है कि उनकी कंपनी में 1980 के दशक में 1.2 करोड दिरहम का निवेश मियां मोहम्मद शरीफ (प्रधानमंत्री शरीफ के पिता) ने नकद किया था। नवाज शरीफ को बकाया आठ लाख डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपये) की राशि का भुगतान 2006 में किया गया था।

    आपको बता दें कि अमेरिका के वित्त विभाग ने आतंकवाद को फंडिंग करने के लिए कतर के नागरिकों पर पाबंदी लगाई हुई है। हाल के हफ्तों में अमेरिकी मीडिया में छपे लेखों पर कतर पर आतंकवाद के फंडिंग का आरोप लगा। इसके अलावा हमास के पूर्व प्रमुख खालिद मेशाल को शरण देने को लेकर भी कतर की आलोचना की गई थी। उन्होंने इस महीने के शुरू में अपने दोहा के ठिकाने से एक नया नीति दस्तावेज जारी किया था। वह दोहा में कई सालों से निर्वासन में रह रहे हैं। अफगान तालिबान ने वर्ष 2013 में दोहा में अपना दफ्तर खोला था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेरे गाना गाने से बढ़ जाता है तकनीशियन का काम : सलमान
    Next Article भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, 2017 में 7.2% रहेगी वृद्धि दर- विश्व बैंक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में व्यापारियों की नहीं आदिवासी-मूलवासियों की है सरकार : हेमंत साेरेन

    November 3, 2025

    कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल

    November 3, 2025

    एसएसपी ने सात पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, अशोक कुमार बने सुखदेव नगर थाना प्रभारी

    November 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में व्यापारियों की नहीं आदिवासी-मूलवासियों की है सरकार : हेमंत साेरेन
    • स्वास्थ्य विभाग की दवाओं की खरीद में पारदर्शिता बरते राज्य सरकार: सरयू राय
    • ‘मछली पकड़ने और जलेबी छानने में माहिर, रसोइया बनें नेता नहीं’, तेज प्रताप की राहुल गांधी को सलाह
    • अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीतिक साइक्लोन ने बदली दिशा
    • कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version