Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार : कक्षा 12 में बड़ी संख्या में फेल किए जाने पर विद्यार्थी हड़ताल पर
    बिहार

    बिहार : कक्षा 12 में बड़ी संख्या में फेल किए जाने पर विद्यार्थी हड़ताल पर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 8, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  बिहार राज्य की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 12 में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के असफल होने के विरोध में वामदलों से संबंध छात्र संगठनों ने गुरुवार को राज्य में ट्रेन और सड़क सेवाओं को निशाना बनाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हाथों में झंडों और बैनरों को लिए सैकड़ों विद्यार्थियों ने आरा, पटना, वैशाली, बेगुसराय, जहानाबाद और गया जिलों में बलपूर्वक ट्रेनों को रोकने की कोशिश की।

    अधिकारी ने कहा, आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और राज्य के राजमार्गो को अवरुद्ध करने के अलावा कई स्थानों पर सड़क यातायात को भी बाधित किया।

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा समर्थित यह हड़ताल बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा कराई गई परीक्षा में कक्षा 12 में आठ लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के फेल होने के 10 दिन बाद हुई है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया है कि असफल विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन या सत्यापन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके परिणाम एक महीने के अंदर आएंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि बीएसईबी जल्द ही कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन करेगा।

    पुलिस ने कहा कि छात्रों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को आठवें दिन जारी रहा। कक्षा 12 में असफल होने वाले हजारों विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच और उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई करने की लगातार मांग कर रहे हैं।

    2017 में हुई परीक्षाओं के परिणाम में विज्ञान, कला और वाणिज्य विषय के विद्यार्थियों के सफल होने का औसत 35.24 था। इस प्रकार परीक्षा में बैठने वाले 12,40,168 में से मात्र 4,47,115 विद्यार्थी सफल हुए।

    अधिकारियों द्वारा नकल पर लगाम लगाने के सख्त तरीके अपनाने के बाद यह परिणाम आया है।

    2016 में, 62.19 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। जबकि 2015 में यह 87.45, 2013 में 88.04 और 2012 में 90.74 प्रतिशत था।

    बीएसईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में फेल होना परीक्षाओं को धोखाधड़ी से मुक्त बनाने के लिए उठाए गए कठोर प्रयासों को बताता है।

    2017 में परीक्षा स्थलों के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे और परीक्षाओं के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई थी।

    परीक्षा स्थलों पर संचार के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी उपकरणों जिनमें मोबाइल फोन शामिल थे, को प्रतिबंधित किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतुर्की ने कतर में सैनिकों की तैनाती के बिल को मंजूरी दी
    Next Article उप्र : सहारनपुर हिंसा का मुख्य आरोपी चंद्रशेखर गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

    December 22, 2025

    बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

    December 20, 2025

    रील बनाने के चक्कर में गई जान, गंगा से युवक का शव बरामद

    December 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
    • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
    • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
    • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
    • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version