Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»Champions Trophy 2017: रोहित-विराट की जोड़ी ने पहुंचाया जीत के करीब
    Top Story

    Champions Trophy 2017: रोहित-विराट की जोड़ी ने पहुंचाया जीत के करीब

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 15, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 87 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया है। शिखर धवन फिफ्टी से चूक गए और 34 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए।

    रोहित शर्मा ने वनडे में अपना 32वां पचासा जड़ा है, वो शतक के करीब हैं। टीम इंडिया 200 रनों के पार पहुंच चुकी है।

    बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 264 रन बनाए। कप्तान मशरफे मुर्तजा 30 और तस्किन अहमद 11 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत की और से जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव ने दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल ने 82 गेंद पर 70 और मुशफिकुर रहीम ने 85 गेंद पर 61 रन बनाए।

    229 रन पर बांग्लादेश को सातवां झटका लगा था। डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने मोसाद्देक हुसैन को 15 रनों और महमुदुल्लाह को 21 रन पर आउट किया। इससे पहले तमीम इकबाल और मुशफिकुर रहीम को आउट कर केदार जाधव ने टीम इंडिया को मैच में वापसी दिलाई थी। बांग्लादेश ने 179 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए हैं। तमीम 70 और मुशफिकुर 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा।

    तमीम जाधव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, जबकि मुशफिकुर कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे। तमीम ने मुशफिकुर रहीम के साथ तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी निभाई। 28वें ओवर में 154 रनों पर बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा। इसके बाद 177 पर चौथा और 179 पर पांचवां विकेट गिरा।

    दूसरे छोर पर मुशफिकुर रहीम भी डटे हुए हैं और शाकिब अल हसन उनका साथ देने आए हैं। मुशफिकुर की भी हाफसेंचुरी पूरी हो चुकी है। भुवनेश्वर कुमार ने शब्बीर रहमान को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई थी। शब्बीर 19 रन बनाकर आउट हुए थे।

    शब्बीर और तमीम ने दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े 5 ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर 31 रन पर एक विकेट था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने मेडन ओवर फेंका अगले ओवर में शब्बीर आउट हो गए।

    भारत ने टॉस जीता और कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने सौम्य सरकार को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। बिना खाता खोले पवेलियन लौटे सरकार।

    भारत और बांग्लादेश की ओर से प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टॉस से पहले हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई और टॉस के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हुई, जिसके चलते मैच शुरू होने में देरी हुई। बांग्लादेश के लिए किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट का ये पहला सेमीफाइनल मैच है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना चुका है। आज जो भी टीम जीतेगी वो लंदन के द ओवल पर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एक रन से जीत दर्ज की थी, जबकि 2015 वर्ल्ड कप में क्वॉर्टर फाइनल में बांग्लादेश भारत से बुरी तरह हारा था।

    आईसीसी टूर्नामेंट में भारत v बांग्लादेश का रिकॉर्ड

    आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें अभी तक छह बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें एक मैच बांग्लादेश ने जीता जबकि बाकी के पांच मैच भारत जीते। बर्मिंघम में ही टीम इंडिया ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आगाज किया था और पाकिस्तान को 124 रनों से हराया था।

     

    प्लेइंग इलेवन

    भारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह।

    बांग्लादेशः तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मोसाद्दक हसन, तस्किन अहमद, मशरफे मुर्तजा, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्‍तान में सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ नहीं जलेगी, कोई डिस्ट्रिब्यूटर तैयार नहीं
    Next Article कोर्ट से नहीं मिली छूट, लालू पहुंचे रांची
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

    April 30, 2026

    हिंदू जनजागृति समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version