Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»खतियान में नाम न होने पर भी बनेगा प्रमाण पत्र
    Top Story

    खतियान में नाम न होने पर भी बनेगा प्रमाण पत्र

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के सभी बीडीओ और सीओ से कहा कि लोग जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं। उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें। खतियान में नाम न हो, तो ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभा और शहरी क्षेत्र में वार्ड समिति द्वारा जाति से संबंधित स्वीकृति के बाद जाति प्रमाणपत्र निर्गत करें। यह समस्या अब मेरे संज्ञान में नहीं आनी चाहिए। आदिवासी समाज के लोगों का जाति प्रमाणपत्र एक बार निर्गत करें। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बीडीओ और सीओ की बैठक में दिया। बैठक शुक्रवार को रांची में हुई। इसमें सीएम ने सभी सीओ और बीडीओ को तीन माह का टास्क दिया। टास्क पूरा होने के बाद अगस्त में वह इसकी समीक्षा करेंगे।
    दलित और आदिवासी किसान पर विशेष ध्यान दें
    सीएम ने कहा कि किसानों को समय पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की राशि उपलब्ध करायें। किसानों के आवेदन का निष्पादन एक सप्ताह में हो। दलित और आदिवासी किसान पर विशेष ध्यान दें। हमें नया भारत और नया झारखंड बनाना है, इसके लिए कार्य संस्कृति में बदलाव लायें। जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता दिखायें।
    एक सप्ताह में मानकी मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुआ, जोगमांझी को मिले प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि मानकी मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुआ, जोगमांझी समेत अन्य को प्रोत्साहन राशि का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करें। उनकी पहचान के लिए संबंधित मुखिया या मानकी मुंडा, ग्राम प्रधान एवं अपने स्तर से जांच कर लाभान्वित करें। सीओ ऐसे छूटे हुए लोगों की सूची तैयार करें तथा प्रस्ताव दें।
    30 सितंबर तक गांव की योजना को धरातल पर उतारें : मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 सितंबर तक ग्राम सभा से अनुमोदित योजना को बीडीओ धरातल पर उतारें। हर हाल में योजना लागू होनी चाहिए। आजाद भारत में शासन नहीं सेवा करना है। लालफीताशाही नहीं चलेगी। लोकतंत्र में शासन, प्रशासन और जनता जनार्दन के बीच रिलेशन होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेलगाम कोल्हान
    Next Article सैनिकों के किसी प्रस्ताव पर देरी बर्दाश्त नहीं: CM
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 15, 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version