Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूर्व डीजीपी की जमीन की जांच को लेकर पीआइएल दाखिल
    Top Story

    पूर्व डीजीपी की जमीन की जांच को लेकर पीआइएल दाखिल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची।पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी के नाम हस्तांतरित जमीन की जांच को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है। प्रार्थी ने मुख्य सचिव, सीबीआइ, डीजीपी, उपायुक्त, कांके अंचलाधिकारी सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया है। प्रार्थी जनसभा पलामू के महासचिव पंकज कुमार यादव ने पूरे प्रकरण की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने याचिका दायर की। उन्होंने बताया कि कांके अंचल के खाता संख्या- 87, प्लॉट संख्या- 1232 (1232- 21) परती कदीम प्रकृति की 50.90 डिसमिल जमीन पूर्व डीजीपी डीके पांडये ने अपनी पत्नी पूनम पांडेय के नाम पर ली है। यह जमीन 20 जून 2018 को ट्रांसफर हुई है। इसी तरह सुलभा सिंह, मंजुला प्रभा, शोभा सिंह, शिवशंकर प्रसाद सिंह, अंजना नारायण, एम सिंह, बृजेंद्र कुमार सिंह, तालकेश्वर राम, उमावती देवी, गायत्री देवी, रेखिका सिंह, आशा देवी, भावना मिश्रा, अनुपमा कुमारी के नाम पर भी जमीन की खरीद की गयी है। कांके अंचल से दाखिल-खारिज भी कराया गया है।
    क्या है मामला
    प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि चामा मौजा, कांके में 50.90 डिसमिल जमीन पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी के नाम पर ली गयी है। इसकी गलत तरीके से रजिस्ट्री करायी गयी। परती कदीम प्रकृति वाली जमीन सरकारी जमीन होती है। उसे फर्जीवाड़ा कर रैयती में बदला गया। जबकि वर्ष 2016 में सरकार का निर्देश था कि इस तरह की जमीन की खरीद बिक्री नहीं हो सकती है। इसके बाद भी जमीन का नेचर बदलकर पूर्व डीजीपी की पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करायी गयी। अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि बिल्डर की ओर से एक फॉल्स व्यक्ति को खड़ा किया गया, उसके नाम पर सारे कागजात फर्जी बनाये गये। साथ ही उस फर्जी व्यक्ति को खतियानी रैयत बना दिया गया, उसे रैयत बनाकर रजिस्ट्री करायी गयी। इसी तरह कांके मौजा में 25 व्यक्तियों का ग्रुप बनाकर हेराफेरी कर सरकारी जमीन की खरीद बिक्री की गयी है। इसकी जांच सीबीआइ से कराने की मांग की गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूरे राज्य में एक जल योजना: रघुवर दास
    Next Article पुलवामा का हत्यारा जैश कमांडर सज्जाद भट ढेर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन

      August 4, 2025

      शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
      • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
      • संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन
      • शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव
      • राहुल गांधी भारतीय नहीं, पाक-बांग्लादेशी सोच के हैं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version