Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»आयात का रास्ता छोड़ उन्हीं वस्तुओं का निर्यातक बनने की दिशा में हो रहा काम : प्रधानमंत्री
    राजनीति

    आयात का रास्ता छोड़ उन्हीं वस्तुओं का निर्यातक बनने की दिशा में हो रहा काम : प्रधानमंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarJune 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की योजना पर बल देते हुए गुरुवार को कहा कि देश इस राष्ट्रीय नीति पर चल पड़ा है कि हम आयात करने वाले देशों की सूची से निकलकर उन्हीं वस्तुओं का निर्यातक बनें। कोरोना चुनौती को टर्निंग प्वाइंट करार देते हुए मोदी ने कहा कि इसने अवसर प्रदान किया है और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा दी है।

    प्रधानमंत्री ने इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स के वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही है। 95वीं वार्षिकी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “आइसीसी ने भीषण आकाल व अन्य मुसीबतों को देखा है। विभाजन की पीड़ा सही है। भारत के विकास का हिस्सा रहे हैं। इस बार की एजीएम एक ऐसे समय में हो रही है, जब हमारा देश मल्टीपल चैलेंज को चैलेंज कर रहा है। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया लड़ रही है। भारत भी लड़ रहा है, लेकिन अन्य तरह के संकट भी निरंतर खड़े हो रहे हैं। कहीं बाढ़ की चुनौती, कहीं ओला बारिश तो कहीं लगातार भूकंप की खबरें आ रही हैं। पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र में एक के बाद एक दो चक्रवात चुनौती बनकर आये हैं। हम सभी एकसाथ मिलकर संकट से लड़ रहे हैं। कभी-कभी समय भी हमें परखता है। समय भी हमारी परीक्षा लेता है। कई बार अनेक कठिनाईयां एकसाथ आ जाती हैं। इस तरह की कसौटी में हमारा कर्तव्य, कृतित्व उज्जवल भविष्य की गारंटी लेकर आता है। किसी कसौटी से निपट रहे हैं। मुसीबतों से कितनी मजबूती से लड़ रहे हैं। आने वाले अवसरों को भी तय करता है। मन के हारे हार, मन के जीते जीत… यानी हमारी संकल्प शक्ति, हमारी इच्छा शक्ति भी हमारा आगे का मार्ग तय करती है।

    उन्होंने कहा कि जो पहले ही हार मान लेता है, उसके सामने नये अवसर दूर-दूर तक नजर नहीं आते। जो जीत के लिए निरंतर एक दूसरे का साथ देते हुए आगे बढ़ता है, उसके सामने नये अवसर भी आते हैं और सामने आते हैं। यह हमारी एकजुटता बड़ी से बड़ी आपदा का सामना करना, हमारी संकल्प शक्ति और इच्छा शक्ति एक राष्ट्र के रूप में बड़ी ताकत है। मुसीबत की एक ही दवाई है। वह है मजूबती। मुश्किल समय ने भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। देशवासियों को ऊर्जा और संकल्प को शक्ति दी है। कोरोना का संकट से पूरा विश्व लड़ रहा है। कोरोना वारियर्स के साथ पूरा देश है। पूरा देशवासी इस संकल्प से भरा है कि इस आपदा को अवसर में परिवर्तित करना है। इसे देश का बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट बनाना है। यह टर्निंग प्वाइंट आत्मनिर्भर भारत है। पिछले पांच छह साल में भारत ने स्वनिर्भरता पर जोर दिया है। कोरोना ने स्वनिर्भरता को गति दी है। आत्मनिर्भरता का पहला पाठ परिवार से शुरू होता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना होगा। अपने लोकल के लिए वोकल होने का समय है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देशवासी शुरुआत से ही आत्मनिर्भरता के पक्षधर रहे हैं और इसे और अधिक मजबूत करने की हर कोशिश को बल देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस की मांग, शिक्षा भर्ती घोटाले की हो न्यायिक जांच
    Next Article युवराज कुछ और समय तक क्रिकेट खेल सकते थे : रोहित शर्मा
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version