Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पिछले साढ़े 14 महीनों में एक भी यात्री को नहीं गवानी पड़ी ट्रेन हादसों में जान : गोयल
    देश

    पिछले साढ़े 14 महीनों में एक भी यात्री को नहीं गवानी पड़ी ट्रेन हादसों में जान : गोयल

    sonu kumarBy sonu kumarJune 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     रेलमंत्री पीयूष गोयल ने पिछले साढ़े 14 महीने की अवधि को सुरक्षा के लिहाज से रेलवे इतिहास का सर्वश्रेष्ठ करार दिया है। इस दौरान ट्रेन हादसों में एक भी यात्री को जान नहीं गवानी पड़ी है।
    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, रेलवे इतिहास का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड : सरकार के यात्री सुरक्षा को सर्वोपरि मानने और उसके लिए किए गए प्रयासों का नतीजा है कि अप्रैल,2019 से अब तक एक भी यात्री की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु नहीं हुई है।
    रेल मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेलवे की प्राथमिकता है। सुरक्षा का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड कायम करना भी रेलवे के प्रयासों का ही नतीजा है। अप्रैल 2019 से अब तक (18 जून 2020) रेल दुर्घटनाओं में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई है। रेलवे के 166 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
    रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 में रिकॉर्ड 1274 मानव युक्त रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त किया गया। साल 2018-19 के दौरान कुल 631 मानक रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त किया गया था। बीते एक साल में 1309 रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। बीते एक साल में 1367 पुलों का जीर्णोद्धार भी किया गया। सुरक्षा के अन्य उपायों में 5181 किलोमीटर ट्रैक का नवीनीकरण, पटरियों का रखरखाव, रेलवे कर्मचारियों का बेहतर प्रशिक्षण और सिग्नल प्रणाली में सुधार आदि भी शामिल हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना वायरस : लोगों को जागरूक करने के लिए ‘मास्क-डे’ मनाया
    Next Article सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 18 प्रकरण दर्ज
    sonu kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      • झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर
      • जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version