पूर्व नौकरशाहों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में लक्षद्वीप के हालत पर ध्यान देने का आग्रह किया है। इससे पहले पूर्व अधिकारियों ने पीएम केयर्स फंड में पारदर्शिता लाने के लिए ओपन लेटर लिखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को 93 पूर्व सिविल सेवा अधिकारियों ने अपने खुले पत्र में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में हाल के घटनाक्रम पर “गहरी चिंता” व्यक्त की। संवैधानिक आचरण समूह (सीसीजी) की अगुवाई में लिखे गए पत्र में प्रधानमंत्री से यहां एक ऐसा उचित विकास मॉडल सुनिश्चित करने की अपील की गई है जिसके लिए यहां के निवासियों से विचार लिए जाएं, जिसमें सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा और अच्छी शासन प्रणाली समेत अन्य चीजें शामिल हों। पत्र में कहा गया है कि भारत के मानचित्र में लक्षद्वीप एक अलग स्थान रखता है। प्रशासक पी के पटेल की ओर से पेश किए गए तीन नियमों के मसौदे पर जोर देते हुए कहा कि लक्षद्वीप भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता में एक अद्वितीय स्थान रखता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

