Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार जाएंगे अपने पैतृक गांव परौंख
    राजनीति

    राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार जाएंगे अपने पैतृक गांव परौंख

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद को जब 2017 में भाजपा ने राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया तो उनके पैतृक गांव परौंख में स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय मीडिया ने डेरा डाल दिया था। ऐसे में ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने भी उस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक में गजब का उत्साह देखा। सभी लोग अपने बाबा को राष्ट्रपति बनना देखना चाहते थे। उन लोगों के अरमान तो पूरे गये लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद पैतृक गांव आने की तमन्ना अभी तक अधूरी ही रही। अब ख़ुशी इस बात की है कि बाबा अपने गांव प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से आ रहे हैं।
     
    हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पांच बार कानपुर आए तो हर बार ग्रामीणों ने गांव आने का भावनात्मक आग्रह किया, लेकिन हमेशा प्रोटोकॉल आड़े हाथ आ जाता था। आखिरकार अब वह घड़ी 27 जून को आने वाली है जिसका ग्रामीणों का इंतजार था। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद 25 जून को अपने चार दिवसीय दौरे पर अपनी शैक्षणिक स्थली कानपुर नगर आ रहे हैं। कानपुर के अपने छठें दौरे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार पैतृक गांव परौंख जाएंगे। ग्रामीणों से मिलने के साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी प्रशासनिक तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं।
    राष्ट्रपति बनने के 52 दिन बाद पहली बार आए थे कानपुर
    अपने बाबा को गांव में देखने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग लालायित हैं। खासकर राष्ट्रपति के उम्र की महिलाएं अपने बाबा को गांव में देखना चाहती हैं। दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गांव में ग्रामीणों के बीच पद बहुत बड़ा है और वे अधिकांश लोगों के बाबा लगते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति की शपथ लेने के 52 दिन बाद 15 सितम्बर, 2017 को अपनी शैक्षणिक स्थली कानपुर नगर आये थे। पहली बार के दौरे में उनका कार्यक्रम बिठूर के ईश्वरीगंज गांव में था जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ की शुरुआत की थी।
    इसके बाद 14 फरवरी, 2018 को वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज आए थे। छह अक्टूबर, 2018 को मेडिकल कॉलेज में आयोजित फॉग्सी की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इसी दिन सीएसए में टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल के सेमिनार में हिस्सा लिया और नर्वल में झंडा गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्त पार्षद की मूर्ति का अनावरण और प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया था। 25 फरवरी, 2019 को बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज के पूर्व छात्रसंघ सम्मेलन और वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुए। इसी दिन धम्म कल्याण अंतर्राष्ट्रीय विपश्यना ध्यान केंद्र के नए ब्लॉक का उद्घाटन किया था।
    पांचवीं बार 23 नवम्बर 2019 को सीएसजेएमयू आए थे। इन पांचो बार में एक भी बार न तो अपने पैतृक गांव परौंख गयें और न ही कानपुर नगर के कल्यापुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में अपने निवास स्थान गये। हालांकि तीसरे दौरे के दौरान उनकी पत्नी सविता कोविंद सुरक्षा​कर्मियों के साथ जरुर अपने इंदिरा नगर स्थित घर गईं, लेकिन राष्ट्रपति प्रोटोकाल के चलते अपने आवास और पैतृक गांव नहीं जा सके। यह अलग बात है कि इन दौरों के दौरान गांव के काफी लोगों से प्रोटाकाल के तहत मुलाकात कर आत्मीयता के साथ मिले।
     
    पहली बार परौंख में बने पांच हेलीपैड
    एसपी कानपुर देहात ने बताया कि परौंख में पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। तीन हेलीपैड राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के लिए और एक-एक मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए हेलीकॉप्टर के लिए हैं। जनसभा वाले कार्यक्रम स्थल के सामने सड़क के दूसरी तरफ पांचों हेलीपैड बनाए गए हैं। इससे कि उतरने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके। बताया कि राष्ट्रपति की जनसभा में पांच हजार लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने का इंतजाम किया गया है। इसमें परौंख गांव के साथ ही राष्ट्रपति के नजदीकी और आसपास के गांव के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा नेताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।
     
    चमकाए जा रहे हैं झींझक और रुरा स्टेशन
    राष्ट्रपति 25 जून को प्रेसिडेंसियल सैलून ट्रेन से आएंगे। वह शाम 07 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने से पहले झींझक स्टेशन और रुरा स्टेशन पर 30-30 मिनट रुकेंगे। दोनों स्टेशनों पर वह अपने परिवार और नजदीकियों से मिलेंगे। इसके बाद अगले दिन कानपुर नगर में कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे फिर 27 जून को सुबह 9.55 बजे हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव परौंख कानपुर, देहात जाएंगे। गांव में कुल देवी पथरी देवी के मंदिर में पूजा में शामिल होंगे। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय परौख (मॉडल प्राइमरी स्कूल), आंबेडकर पार्क, बारातशाला, मिलन केन्द्र (जो कि पहले महामहिम का आवास था) और वीरांगना झलकारी बाई इंटर कॉलेज परौंख जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां पर आस-पास ग्राम पंचायतों के नौ ग्राम प्रधान राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति के दोनों स्टेशनों पर रुकने को लेकर रेलवे विभाग स्टेशनों को चमकाने में जुटा हुआ है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क दुघर्टना में चार की मौत, करीब 18 लोग घायल
    Next Article ​​हिन्द महासागर में खत्म हुआ भारत-अमेरिका का संयुक्त अभ्यास
    shivam kumar

      Related Posts

      फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई

      May 29, 2026

      होमगार्ड जवानों के वेतन भुगतान की मांग काे लेकर जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      May 25, 2026

      डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

      May 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version