Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​गलवान घाटी और पैन्गोंग झील के किनारे ​’हिमवीरों’ का ​​योगाभ्यास
    Breaking News

    ​गलवान घाटी और पैन्गोंग झील के किनारे ​’हिमवीरों’ का ​​योगाभ्यास

    shivam kumarBy shivam kumarJune 21, 2021Updated:June 21, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 7वां जश्न पाकिस्तान और चीन से लगती भारतीय सीमा पर भी मनाया गया। पूर्वी लद्दाख की 18 हजार फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों, गलवान घाटी और पैन्गोंग झील के किनारे योगाभ्यास करके ‘हिमवीरों’ ने पूरी दुनिया को सन्देश दिया कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी होने के बावजूद योग के सहारे ही भारतीय जवान दुश्मन के खिलाफ मोर्चा संभाले हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय प्रथा है जो अब दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हो गई है।​ ​योग एक व्यक्ति को अधिक से अधिक मानसिक और शारीरिक कल्याण प्राप्त करने में मदद करता है। सर्वांगीण स्वास्थ्य और भलाई के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें।
     
    ​​​भारत-तिब्बत सीमा पुलिस​ ​(आईटीबीपी​)​​
    ​​भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (​आईटीबीपी) के जवानों ने ​​पूर्वी लद्दाख की​ 18 हजार फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों, गलवान घाटी और चीन ​​बॉर्डर के पास ​14 हजार फीट की ऊंचाई पर ​​पैन्गोंग झील के किनारे योगाभ्यास किया​​। लद्दाख में ​भी ​​​आईटीबीपी​ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ​​पर 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।​ ​​अरुणाचल प्रदेश में सीमा चौकी पर ​​आईटीबीपी के जवा​नों ने ​​योग का अभ्यास ​किया​।​ ​जोशीमठ उत्तराखंड में आईटीबीपी ​के ​हिमवी​रों ने योगाभ्यास किया।​ 7वीं बटालियन ​के जवानों ने ने ​मिर्थी, उत्तराखंड में योग का अभ्यास ​किया।​​ ​अरुणाचल प्रदेश में ​आईटीबीपी के एनिमल ट्रेनिंग स्कूल, लोहितपुर के जवानों ने​ घोड़ों पर चढ़कर योग​ अभ्यास किया​​।​​​​आईटीबीपी​ की ​48वीं बटालियन ​​के हिमवी​रों ​ने कटिहार, बिहार में योग का अभ्यास ​किया​।​ 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ के राजनादगांव में ​आईटीबीपी के जवा​​न​ ​योग का अभ्यास करते​ दिखे​​​​।​​​​​​​​​​​​
    ​​
    ​राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ​
    ​​गुवाहाटी​ में ​​​​60 असम गर्ल्स बीएन एनसीसी गुवाहाटी के कैडेट्स ​ने ​विभिन्न योगाभ्यास दिखा​कर बताया कि योग हमें शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।​​ योग हमें तनाव से ताकत और नकारात्मकता से रचनात्मकता की ओर जाने का रास्ता दिखाता है।​ इन कैडेट्स ने बताया कि कैसे योग न केवल शारीरिक और मानसिक विश्राम प्रदान करता है बल्कि विशेष रूप से वर्तमान महामारी के समय में ताकत और लचीलापन भी विकसित करता है।​ ​जोरहाट जीपी एनसीसी (जेंगराईमुख कॉलेज) के कैडेट कृष्णा कुंभांग ​ने ​घर पर ​ही रहकर ​योग ​किया।​ 64 असम गर्ल्स बीएन एनसीसी के कैडेट्स ने ​भी योग का जश्न ​मनाया​​।​ जोरहाट जीपी एनसीसी के तहत 51 एयर (टी) स्क्वाड्रन ​के ​एनसीसी के ​कैडेट्स ने घर पर ​ही ​योग​भ्यास किया​​​​​​।​ गुवाहाटी जीपी के तहत 48 असम नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिवारों को भी योग सत्र में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया​​।​
    ​​​
    जोरहाट जीपी एनसीसी के तहत 12 असम (आई) एनसीसी के कैडेट तिरंगा चेट्री ​ने ​अपने घर में योग करते हुए​ स्वस्थ रहने का सन्देश दिया​।​ जोरहाट जीपी एनसीसी के कैडेट देव कुमार ​ने ​हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व ​के बारे में बताया।​ 1 असम बीएन एनसीसी के कैडेट ने घर पर योग का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न योग मुद्राओं को उनके लाभों के साथ दिखाया जिसे कैडेटों के बीच प्रसारित किया गया​​।​ 1 के नेवल यूनिट एनसीसी एमजी कॉलेज त्रिवेंद्रम ने ऑनलाइन लाइव योग सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेकर योग दिवस 2021 मनाया।​ 1 केरल नौसेना एनसीसी, सेंट जेवियर्स कॉलेज, थुंबा, त्रिवेंद्रम​ ने भी योग दिवस मनाया​।​​ ​1 केरल नौसेना इकाई एनसीसी और द स्कूल ऑफ द गुड शेफर्ड ने ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया।​ योग दिवस मनाने के लिए एनसीसी नौसेना विंग और एसएनएचएसएस उज़मालाक्कल​ ने भी कार्यक्रम आयोजित किये​​​।​​ ​​​​​​​​​​​​​​​​​​
     
    भारतीय सशस्त्र बल  
    पूर्वी लद्दाख ​में चीन सीमा पर तैनात भारतीय योद्धा सैनिकों ​ने ​अपनी ​चपलता और सतर्कता बढ़ाने के लिए​ ​बौद्ध मंत्रों के साथ योग का अभ्यास​ किया​​​​।​ नौसेना की पूर्वी कमान के नौसैनिकों ने ​वियतनाम​ में ​​आईएनएस ऐरावत पर​ योगाभ्यास किया​।​​ ​​नौसेना का यह जहाज इस समय ​​वियतनाम के कैमरान्ह ​बंदरगाह पर तैनात है।​ इसलिए नौसैनिकों ने ​वियतनाम में योग फॉर वेलनेस विषय के साथ 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना​या। ​​​भारतीय वायु सेना​ की ओर से सन्देश जारी किया गया कि ​आइए, हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाएं।​ वायुसेना ​की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ​2021 की बहुत बहुत शुभकामनाएं।​​​
     
    ​​लखनऊ के कमांड अस्पताल में कैंसर रोगियों की भावना को सलाम​ जिन्होंने अपने बेड पर ही बैठे-बैठे ऑनलाइन सहायता से योग का अभ्यास ​किया​​।​​ इन कैंसर रोगियों ने स्वास्थ्य के लिए योग का अभ्यास करने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रतिबद्ध​ होने का सन्देश दिया​। ​आज सुबह पुणे के ऐतिहासिक आगा खान पैलेस में ​भारतीय जवानों ने ​योगासन का प्रदर्शन ​करके सन्देश दिया कि योग के साथ स्वस्थ जीवन शैली का जश्न मनाएं। घर पर योग का अभ्यास करें और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों का आनंद लें।​​ 
     
    जम्मू-कश्मीर में सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प​ ने बाबा गरीब दास अकादमी​ में सलोत्री​ और पुंछ के बच्चों के लिए फन योगा फॉर वेलनेस कैंप​ आयोजित किया जिसमें बच्चों ने मस्ती करते हुए योग सीखा​​।​ इसी तरह किश्तवाड़ जिले में प्रकृति की गोद में आवाम के लिए भारतीय सेना​ ने योग कैम्प लगाया​।​ हैदराबाद में सेना की इकाई ने सन्देश दिया कि योग कई तरह से स्वास्थ्य लाभ, उत्साह और सहज क्षमता में विकसित करता है। ​इसलिए अपने मन और शरीर को संतुलित रखने के लिए ​योग को दैनिक जीवन में शामिल करें।​अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 119 प्रादेशिक सेना के जवानों ने शिलांग में योग का अभ्यास किया।​​​
     
    केन्द्रीय सैनिक बोर्ड ने कहा कि योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है​​। ​कोरोनाकाल में योग के साथ रहें, घर पर रहें।​ योग वह ​प्रकाश है जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्जवल होगी।​ ​रक्षा मंत्रालय​ ​की ​गुवाहाटी​ इकाई ने सन्देश दिया कि ​योग आपको वर्तमान क्षण में ले जाता है। एकमात्र स्थान जहां जीवन मौजूद है।​ 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज से वैक्सीनेशन के लिए नई गाइडलाइन प्रभावी, आखिर टीका लेना हुआ कितना आसान? जानें- सभी सवाल के जवाब
    Next Article अहमदाबादः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैष्णोदेवी सर्कल ब्रिज का उद्घाटन किया
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला

      May 2, 2026

      देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना

      May 2, 2026

      झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील

      May 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version