Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात
    Breaking News

    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात

    azad sipahiBy azad sipahiJune 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया लेकिन माना जा रहा है कि गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिये जाने के मसले पर भी चर्चा हुई है। भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और जनजाति समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

    उल्लेखनीय राष्ट्रपति के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी तक द्रौपदी या यशवंत को समर्थन देने को लेकर अपनी राय तय नहीं की है। ऐसे में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा है कि झामुमो भी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के समर्थन पर जल्द ही अपना कोई फैसला लेगा।

    जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की है। राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में भी बात हुई है।

    गौरतलब है कि 25 जून को झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक हुई थी। केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को समर्थन देने पर कोई फैसला नहीं हो पाया था। बैठक के बाद विधायक नलिन सोरेन ने कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जाकर केन्द्रीय गृहमंत्री से मिलने वाले हैं उसके बाद ही पार्टी अपने पत्ते खोलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैक आठवीं बोर्ड की परीक्षा 28 से
    Next Article निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को बेल के लिए करना होगा इंतजार, अगली सुनवाई चार जुलाई को
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version