रांची हिंसा की रिपोर्ट केंद्र गृह मंत्रानय को भेजी जायेगी
रांची में हुई हिंसा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ऐक्शन में है। केंद्र गृह मंत्रालय ने बीते शुक्रवार को रांची में हुई हिंसा की रिपोर्ट राज्यपाल रमेश बैस से मांगी है। जिसके बाद राज्यपाल रमेश बैस ने डीजीपी नीरज सिन्हा से इसे लेकर रिपोर्ट मांगी और कई अन्य जानकारियां भी देने को कहा। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर राजभवन विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजेगा।
रांची हिंसा पर राज्यपाल रमेश बैस एक्शन में
रांची में हिंसा, फायरिंग, आगजनी और उपद्रव की घटना पर राज्यपाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने डीजीपी नीरज सिन्हा से इस मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने को कहा है। साथ ही उन्होंने पुलिस, प्रशासन जवाब तलब भी किया। बीते दिन डीजीपी, एडीजी अभियान और रांची के डीसी व एसपी को बुलाकर उन्होंने रांची हिंसा मामले में अबतक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दंगाइयों का फोटो बाहर आने के बाद भी उनके खिलाफ कड़ा एक्शन क्यों नही लिया जा रहा है। दंगाइयों की फोटो शहर में होर्डिंग पर टंगवाइए और दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई कीजिये।