Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य को ‘खेल शक्ति ‘ बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं कई कदम: हेमंत सोरेन
    Breaking News

    राज्य को ‘खेल शक्ति ‘ बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं कई कदम: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiJune 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -खेल और खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं

    रांची। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य की बच्चियां खेलों की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वे अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही हैं। हमें अपने खिलाड़ियों पर नाज है। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात करने आयीं राज्य की महिला हॉकी खिलाड़ियों से बातचीत के क्रम में कही।

    हॉकी की इन प्रतिभावान बच्चियों का चयन अमेरिका में आयोजित होने वाले तीन सप्ताह के खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री ने इन पांच हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि खेलों की दुनिया में झारखंड एक शक्ति के रूप में उभरे और देश- दुनिया में एक अलग पहचान बनाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में कई योजनाएं शुरू की गई है। प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उनके हुनर को निखारने के लिए विशेष पहल की जा रही है। खिलाड़ियों के उत्तम कोटि के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। विशेषकर हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में ग्रामीण इलाकों से निकलने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने का मौका मिले। इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की जो भी जरूरतें होंगी, उसे पूरा किया जाएगा।

    भागीदारी को लेकर उत्साहित हैं बच्चियां
    मुख्यमंत्री ने बच्चियों से कहा कि वे जब अमेरिका से वापस आएंगी वे उनसे मिलेंगे और उनके अनुभवों को जानेंगे, ताकि आने वाले दिनों में उन्हें इस तरह के और भी मौके मिले इसके लिए प्रयास किया जा सके। इन बच्चियों ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लिए काफी उत्साहित हैं।

    इन महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन
    खूंटी जिले की पुण्डी सरू और जूही कुमारी, सिमडेगा जिले की हेनरिटा टोप्पो और पूर्णिमा नेती तथा गुमला जिले की प्रियंका कुमारी का चयन अमेरिका के मिडिलबरी कॉलेज में 24 जून से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए हुआ है।

    इस आधार पर हुआ है चयन
    ईस्ट इंडिया वीमेंस हॉकी एंड लीडरशिप कैंप के दूसरे संस्करण -2020 में आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि एनजीओ शक्ति वाहिनी के साथ साझीदारी में यूएस कांसुलेट, झारखंड हॉकी फेडरेशन दक्षिण पूर्व रेलवे झारखंड पुलिस और ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स के सहयोग से वर्ष 2018 में ईस्ट इंडिया हॉकी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशारीरिक रूप से और अपनी गेंदबाजी के साथ मजबूत होने पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं : भुवनेश्वर
    Next Article जैक 21 को जारी करेगा मैट्रिक-इंटर साइंस का रिजल्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version