Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के साथ खड़ी है कांग्रेस : सोनिया गांधी
    Breaking News

    अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के साथ खड़ी है कांग्रेस : सोनिया गांधी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 18, 2022Updated:June 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय सेना में भर्ती की केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करते हुए कहा कि पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है।

    अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी ने शनिवार को एक एक पत्र जारी कर कहा कि पार्टी युवाओं के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से हिंसक गतिविधियों से दूर रहने का अनुरोध करते हुए कहा कि सभी आंदोलनकारी अपनी बात को रखने के लिए शांति और अहिंसा का मार्ग अपनाएं।

    सोनिया गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा, “मेरे प्रिय युवा साथियों, आप भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का महत्वपूर्ण कार्य करने की अभिलाषा रखते हैं। सेना में लाखों पद खाली होने के बावजूद पिछले तीन वर्षों से भर्ती न होने का दर्द वह समझ सकती हैं। एयरफोर्स में भर्ती की परीक्षा देकर रिजल्ट व नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं के साथ भी उनकी पूरी सहानुभूति है।”

    सोनिया गांधी ने पत्र के माध्यम से कहा कि उन्हें दुःख है कि सरकार ने युवाओं की आवाज को दरकिनार करते हुए नई आर्मी भर्ती योजना की घोषणा की है, जो कि पूरी तरह से दिशाहीन है। उन्होंने कहा कि युवाओं से साथ-साथ कई पूर्व सैनिक व रक्षा विशेषज्ञों ने भी इस योजना पर सवाल उठाए हैं।

    उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। पार्टी इस योजना को वापस करवाने के लिए संघर्ष करने व युवाओं के हितों की रक्षा करने का वादा करती है। हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य, अहिंसा, संयम व शांति के मार्ग पर चलकर सरकार के सामने आपकी आवाज उठाएंगे। उन्होंने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि आप अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण व अहिंसक ढंग से आंदोलन करें। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आपके साथ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीसरी बार भारत यात्रा करना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
    Next Article अग्निपथ योजना के विरोध में राजभवन के सामने युवाओं का प्रदर्शन
    azad sipahi

      Related Posts

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025

      रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version