Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली विश्वविद्यालय केवल विश्वविद्यालय नहीं बल्कि एक मूवमेंट रहा है: प्रधानमंत्री
    देश

    दिल्ली विश्वविद्यालय केवल विश्वविद्यालय नहीं बल्कि एक मूवमेंट रहा है: प्रधानमंत्री

    adminBy adminJune 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल विश्वविद्यालय नहीं बल्कि एक मूवमेंट रहा है।

    प्रधानमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ऐसे समय में अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान किसी देश की उपलब्धियों का प्रतिबिंब होते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में इन 100 वर्षों की यात्रा में कितने ही ऐतिहासिक पड़ाव पार किए हैं।

    उन्होंने कहा कि इंसान हो या संस्थान जब उसके संकल्प देश के संकल्प के साथ जुड़ जाते हैं तो उसकी सफलता भी देश की सफलताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली मेट्रो से यात्रा कर पहुंचे। मेट्रो से यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने यात्रियों के साथ संवाद भी किया। दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री ने छात्रों से भी संवाद किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उनके साथ मौजूद रहे।

    इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर केन्द्र और प्रौद्योगिकी संकाय के भवन और विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में बनने वाले अकादमिक ब्लॉक का भी शिलान्यास किया।

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी। पिछले सौ वर्षों के दौरान, इस विश्वविद्यालय का काफी विकास एवं विस्तार हुआ है और अब इसमें 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से अधिक छात्र हैं तथा इसने राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीयू के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में मेट्रो से पहुंचे प्रधानमंत्री
    Next Article बसपा अध्यक्ष मायावती ने मुसलमानों को आरक्षण की वकालत की
    admin

      Related Posts

      कुलगाम में आतंकवाद-रोधी अभियान 12वें दिन भी जारी

      August 12, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन

      August 11, 2025

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      • डीपीएल: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से हराया
      • विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टरफाइनल में पहुंची दिव्या देशमुख
      • कुलगाम में आतंकवाद-रोधी अभियान 12वें दिन भी जारी
      • वाशिंगटन पुलिस पर फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप का नियंत्रण, कहा-जरूरत पड़ी तो सेना भी तैनात होगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version