Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते हर क्षेत्र में बढ़ी विकास की रफ्तार : वसुंधराराजे
    झारखंड

    पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते हर क्षेत्र में बढ़ी विकास की रफ्तार : वसुंधराराजे

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया ने कहा कि मनुष्य में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो असंभव कार्य भी संभव होते हैं। पीएम मोदी का नौ सालों का कार्यकाल इसका जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा की पीएम मोदी के कार्यकाल में 140 करोड़ जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनायी गईं, जिसका लाभ देश के हर वर्ग और समुदाय के लोगों को बिना भेदभाव के मिला।

    भाजपा नेता गुरुवार को गिरिडीह में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस को जनता ने कई बार मौके दिये। दस-दस सालों तक एक प्रधानमंत्री रहे लेकिन इच्छा शक्ति के अभाव में देश में विकास कछुए की चाल से होता रहा जबकि पीएम मोदी की सरकार में पिछले नौ सालों में हर क्षेत्र में कल्पना से परे विकास की रफ्तार बड़ी है। ताजा आंकड़े इसके गवाह हैं।

    सिंधिया ने कहा कि 2014 के पहले देश के 39 फीसदी घरों में शौचालय थे, अब लगभग सौ फीसदी घरों में है। 2014 के पहले 13 करोड़ परिवारों के पास घरेलू कनेक्शन थे, अब 31 करोड़ परिवारों के पास है। इसी प्रकार 641 मेडिकल कॉलेज थे, अभी 1341 हैं। नौ साल पहले 390 विश्वविद्यालय थे, जिनकी संख्या बढ़कर 723 हो गई है। 2014 के पूर्व देश भर में ग्रामीण सड़क संपर्क मात्र 55 प्रतिशत था, अभी 99 प्रतिशत के आसपास है।

    उन्होंने कहा कि केवल पांच शहरों में मेट्रो रेल हुआ करती थी, आज 20 शहरों में चल रही है। इसी प्रकार 74 हवाई अड्डे थे, जिनकी संख्या बढ़कर 148 हो गई है। ग्रामीण विकास की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में केवल 70 पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर सुविधा थी जो बढ़कर दो लाख से अधिक हो गई है। वसुंधरा राजे ने कहा कि कोरोना महामारी के समय पूरा विश्व के लोग भविष्य को लेकर चिंतित थे। ऐसे समय में पीएम मोदी ने अपने देश के अलावा पूरी दुनिया की चिंता मिटाकर उन्हें सुरक्षित किया। यही कारण है कि पूरे विश्व की निगाहें भारत पर हैं। यह दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीन दशक बाद केन्द्र में गैर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, जिसका लाभ देशभर में हर क्षेत्र में सभी वर्गों को मिला। झारखंड की चर्चा करने हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शुरू से ही विकास को ध्यान में रखकर छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। यही कारण था की अटल के कार्यकाल में झारखंड समेत तीन राज्य अस्तित्व में आए थे। इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी की सरकार ने गिरिडीह सहित झारखंड के 19 पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिलों में सूचीबद्ध किया ताकि विकास की विशेष राशि सीधे जिलों को प्राप्त हो सके।

    पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय मंत्री अन्न्पूर्णा देवी, प्रदेश संगठन के राकेश प्रसाद, विधायक केदार हाजरा,पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी, जिला प्रमुख महादेव दूबे, महामंत्री संदीप डंगइच, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवयुग कंपनी लिमिटेड के साथ क्यू कांप्लेक्स निर्माण के लिए होगा एमओयू, 120 करोड़ देने का आग्रह
    Next Article मैनपावर आउटसोर्स लूट का ही एक तरीका : भानू प्रताप शाही
    admin

      Related Posts

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 15, 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version