Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में वज्रपात का कहर, दो दिनों में 27 की मौत
    Top Story

    झारखंड में वज्रपात का कहर, दो दिनों में 27 की मौत

    adminBy adminJune 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में मानसून की सक्रियता से एक तरफ जहां लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली से मौत का कहर भी बढ़ गया है। राज्य में 20 और 21 जून को वज्रपात से कुल 27 लोगों की मौत हो गई है। इसमें मंगलवार को 16 लोगों की जबकि बुधवार को 11 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं।

    21 जून : राज्य के अलग-अलग जिलों से वज्रपात से कुल 11 लोगों की मौत हुई है। इसमें लातेहार के बालूमाथ निवासी राजो देवी की मौत हो गयी है। चतरा के सिमरिया प्रखंड के डाडी गांव में ठनका से अमन कुमार (10 ) की मौत हो गयी। इटखोरी में भी वज्रपात से शहरजाम गांव निवासी सीताराम रवानी के पुत्र सन्नी कुमार की मौत हो गयी। सिमडेगा के ठेठईटांगर में वज्रपात से सामुएल लकड़ा (53) की मौत हो गयी। गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र स्थित श्यामा गांव निवासी दानी साहू (52) की भी मौत वज्रपात से हो गयी।

    20 जून : राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई वज्रपात की घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में सात बच्चे शामिल हैं। वज्रपात से रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, गिरिडीह, पलामू, कोडरमा में मौत हुई है। सबसे बड़ी घटना हजारीबाग सिलवार पहाड़ पर हुई। यहां ठनका गिरने से दो की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। रांची के मेसरा के सदिया गांव में ठनका गिरने से सिमरन (12) की मौत हो गयी।

    रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले तीन दिनों के दौरान तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जायेगी। इस दौरान तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। 23 जून को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गयी है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा और सरायकेला- खरसावां जिले में तेज बारिश की संभावना है।

    अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर भारी से लेकर हल्के व मध्यम दर्जे तक की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश रांची के टाटीसिलवे में 44.3 मिमी, रांची के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। इसके अलावा रामगढ़ में 11.8, गुमला बिशनपुर में 30, हजारीबाग बरही 20, सिमडेगा 21, साहिबगंज में 20 मिलीमीटर बारिश हुई।

    मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि लोग बारिश के समय वज्रपात से बचें। लोगों को बारिश के समय खुले और गीले मैदानों, पेड़ों की ओट या खंभे के नीचे जाने से मना किया गया है। बारिश के दौरान वाहन, विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाने से मना किया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछह लोगों की आत्महत्या की आरोपित मधुमिता सरकार को जेल
    Next Article केंद्र ने मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में बदलावों की ख़बरों को ख़ारिज किया
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version