Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»दुर्घटना में दामाद की मौत के सदमे में सास की हर्ट अटैक से मौत
    बिहार

    दुर्घटना में दामाद की मौत के सदमे में सास की हर्ट अटैक से मौत

    adminBy adminJune 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। सड़क दुर्घटना में दामाद की मौत की खबर के बाद सोमवार को सास को ऐसा सदमा पहुंचा कि वह भी दुनियां से चल बसी। घटना ऐसे वक्त में हुआ जब घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।

    बताया जाता है कि गोविंदपुर-बकसोती मुख्य मार्ग पर थाली थाना क्षेत्र के बकसोती बाजार के पास बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गए। ट्रैक्टर अवैनया पहाड़ की ओर से आ रहा था, जबकि बाइक सवार अवनैया की ओर जा रहे थे। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जबकि मृतक के शव के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। मृतक नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के हेमजा चक निवासी मिट्ठू राम पिता विश्वनाथ राम (50 वर्ष) थे।

    लोगों ने बताया कि मीठू राम का ससुराल इसी इलाके के बुधवार पंचायत का पहरैठा गांव में है। ससुराल में साले के बेटे_बेटी की शादी थी। जिसमें शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ही दुर्घटना के शिकार हो गए। मिट्ठू राम की मौत से घर में शादी का उत्सव माहौल अचानक गम में बदल गया।

    इस बीच सूचना बाद गोविंदपुर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडे व थाली थाना के एसआई ललन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस शव को उठाना चाह रही थी कि मृतक के परिवार के लोग पहुंच गए और सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। इस दौरान करीब 3 घंटे जाम लगा रहा। मृतक के परिजन बीडीओ व सीओ को घटनास्थल पर बुलाने के मांग पर अड़े रहे। बाद में राजस्व अधिकारी जितेंद्र पासवान पहुंचे।

    कबीर अंत्येष्टि के तहत 3 हजार रूपए नगद दिए एवं परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार एवं आपदा के तहत चार लाख रूपए दिलाने का आश्वासन दिया। तब परिजन शांत हुए। सूचना जैसे ही ससुराल के घर तक पहुंची मिट्ठू की छोटी सास 70 वर्षीया कौशल्या देवी की ह्रदयघात से मौत हो गई। ऐसा परिजनों का कहना था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकीचड़ में कमल : भीख नहीं मांग कर स्वाभिमान से जीता है दिव्यांग रामलगन
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नोवाक जोकोविच को 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर दी बधाई
    admin

      Related Posts

      शहीद मनीष का पार्थिव शरीर लाया गया नवादा, सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

      May 17, 2025

      मुख्यमंत्री नीतीश ने किया सब-वे और मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन

      May 17, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version