Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नवयुग कंपनी लिमिटेड के साथ क्यू कांप्लेक्स निर्माण के लिए होगा एमओयू, 120 करोड़ देने का आग्रह
    झारखंड

    नवयुग कंपनी लिमिटेड के साथ क्यू कांप्लेक्स निर्माण के लिए होगा एमओयू, 120 करोड़ देने का आग्रह

    adminBy adminJune 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में गुरुवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के निकट क्यू कॉम्प्लेक्स के फेज दो का निर्माण को जल्द कराने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका की सुनवाई हुई। मामले में राज सरकार की ओर से प्रति शपथ पत्र दाखिल किया गया।

    कोर्ट को बताया गया कि 26 मई को एक बैठक हुई थी। इसमें भवन निर्माण विभाग के सचिव, पर्यटन सचिव, पर्यटन निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक एवं नवयुग कंपनी के प्रतिनिधि शामिल थे। इसमें तय हुआ कि क्यू कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नवयुग कंपनी के साथ एमओयू साइन होगा।

    बताया गया कि छह जून को टूरिज्म विभाग की ओर से नवयुग कंपनी को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें कंपनी से कुछ जानकारी मांगी गई थी लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक कोई जवाब पर्यटन विभाग को नहीं मिल सका है। पर्यटन विभाग ने नवयुग कंपनी से पूछा है कि वह किस एजेंसी से क्यू कांप्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा कराएगी तथा उस एजेंसी का वर्क एक्सपीरियंस, पिछले कार्य का अनुभव का रिकॉर्ड भी मांगा गया है।

    मामले की अगली सुनवाई छह जुलाई निर्धारित की। साथ ही याचिकाकर्ता को सरकार के जवाब पर अपना प्रत्युत्तर देने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता पार्थ जालान एवं शिवानी जालुका ने पैरवी की। वहीं राज्य सरकार की ओर से पीयूष चित्रेश ने पैरवी की।

    पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार से जानना चाहा था कि नवयुग कंपनी लिमिटेड के द्वारा सीएसआर के तहत क्यू कॉम्पलेक्स के द्वितीय फेज के निर्माण के लिए 120 करोड़ देने के आग्रह पर क्या निर्णय हुआ? इस पर राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने को कहा गया था।

    सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि बाबा बैजनाथ मंदिर, देवघर के लिए क्यू कॉम्प्लेक्स के दूसरे फेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से अपने अंशदान के रूप में 25 करोड़ रुपये की राशि दे दी गई है लेकिन राज्य सरकार की ओर से भी अपने हिस्से का फंड उपलब्ध नहीं कराया गया है। नवयुग कंपनी लिमिटेड ने सीएसआर स्कीम के तहत क्यू कॉम्प्लेक्स के द्वितीय फेज के निर्माण के लिए अपने स्तर से 120 करोड़ देने को लेकर सरकार को पत्र लिखा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य सरकार ने विधायक इरफान अंसारी के मामले में जवाब के लिए हाई कोर्ट से मांगा समय
    Next Article पीएम मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते हर क्षेत्र में बढ़ी विकास की रफ्तार : वसुंधराराजे
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version